फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Corona News Updates: corona in varanasi coronavirus cases numbers decreasing in district covid 19 in up

Varanasi Corona Updates: कोरोना से तीन की मौत, 218 नए मरीज मिले

Wed, 05 Aug 2020 09:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 05 Aug 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
Varanasi Corona News Updates: corona in varanasi coronavirus cases numbers decreasing in district covid 19 in up
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

वाराणसी में कोरोना संक्रमण की चेन तेजी से बढ़ती जा रही है। बुधवार को पहले के सभी रिकार्ड ध्वस्त हो गए और एक दिन में सर्वाधिक 218 नए मरीज मिले, जबकि मंगलवार को 3 मरीजों की मौत के बाद बुधवार को भी एक अधिवक्ता समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 72 हो गई है।

विज्ञापन


नए मरीजों में बीएचयू चीफ प्रॉक्टर आफिस में आठ, सुश्रुत हॉस्टल में तीन जूनियर डॉक्टर, अलग अलग जगहों से तीन बच्चे भी पॉजिटिव हुए हैं। आईएमएस बीएचयू की माइक्रोबायोलॉजी लैब से स्वास्थ्य विभाग को बुधवार को  2347 सैंपल की रिपोर्ट मिली।
विज्ञापन


सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि जिन तीन लोगों की मौत हुई है उसमें सोनारपुरा निवासी 63 वर्षीय मरीज की दीनदयाल अस्पताल और गढ़वासी टोला चौक निवासी मंडलीय अस्पताल में भर्ती 60 वर्षीय मरीज के साथ ही बीएचयू अस्पताल में भर्ती 62 वर्षीय मरीज की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही नए मरीजों में त्रिलोचन बाजार मच्छोद्री से 8, पिंडरा थाना फूलपुर पीएचसी से संबंधित 13 और अर्बन पीएचसी मंडुआडीह से 1 साल से कम उम्र के बच्चे के साथ ही छह लोग संक्रमित हुए हैं। विनायक रेजिडेंसी नगवा से एक महिला, एक पुरुष,पीएसी भूलनपुर में एक, चीफ प्रॉक्टर ऑफिस बीएचयू में आठ, सुश्रुत हॉस्टल बीएचयू में तीन लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा पीएचसी मंडुआडीह से सम्बंधित 2 साल की बच्ची और कबीर नगर में दो महिलाएं, सेनपुरा चेतगंज में 2 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 

सीएमओ ने बताया कि शिवाजी नगर, पीएचसी सेवापुरी, सिगरा, चंदवा चित्तूपुर, सनराइज अपार्टमेंट नदेसर, चंद्रा निकेतन सिकरौल और शिवपुर, सुंदरपुर, खोजवा, सुसुवाही में भी मरीज मिले हैं। बताया कि अशफाक नगर, अर्बन पीएचसी माधोपुर से 4 भूलनपुर में दो, फुलवरिया में एक, सिगरा में 6 महमूरगंज में 5, बड़ागांव में सात, माधोपुर सिगरा में 1 साल से कम उम्र की बच्ची सहित 15 लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

लहरतारा में दो, नई पोखरी में तीन कुंदननगर कॉलोनी शिवपुर में 2 लोग भी संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3543 हो गई है। बुधवार को कुल 121 मरीज के डिस्चार्ज होने के बाद अब तक 1956 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, जबकि 72 की मौत के बाद 1515 एक्टिव केस हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed