फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Convocation of Vidyapeeth today, President Murmu will come to Kashi

Varanasi : विद्यापीठ का दीक्षांत आज, काशी आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू, कड़ी सुरक्षा के बीच रूट डायवर्जन जारी

Mon, 11 Dec 2023 05:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 11 Dec 2023 05:24 AM IST
सार

दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद वे सर्किट हाउस जाएंगी। करीब साढ़े चार घंटे के प्रवास के दौरान वह एक घंटे सर्किट हाउस में भी बिताएंगी।

विज्ञापन
Varanasi: Convocation of Vidyapeeth today, President Murmu will come to Kashi
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मेधावियों को मेडल देने वाराणसी आएंगी। दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद वे सर्किट हाउस जाएंगी। करीब साढ़े चार घंटे के प्रवास के दौरान वह एक घंटे सर्किट हाउस में भी बिताएंगी।

विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार की सुबह करीब 11 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी और यहां से सीधे महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ जाएंगी। यहां दीक्षांत समारोह में 16 मेधावियों को अपने हाथों मेडल देंगी। करीब 55 मिनट तक समारोह में शामिल होने के बाद वे सर्किट हाउस आएंगी।
विज्ञापन


यहां विश्राम और भोजन के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो जाएंगी। राष्ट्रपति के आगमन से पहले प्रशासन और पुलिस के अधिकारी तैयारियों को पुख्ता करने में जुटे रहे। उनके रूट और आयोजन स्थल की पुख्ता सुरक्षा की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूट डायवर्जन जारी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सोमवार को शहर आगमन के मद्देनजर कमिश्नरेट की ट्रैफिक पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में दीक्षांत समारोह के दौरान इंग्लिशिया लाइन तिराहा से मलदहिया चौराहा तक किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने आमजन से अपील की है कि डायवर्जन प्लान का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed