फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi Convention center design and DPR final by modi and shinzo

एक और सौगातः वाराणसी के कन्वेंशन सेंटर के डिजाइन पर मोदी-शिंजो ने लगाई मुहर

Fri, 15 Sep 2017 11:19 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 15 Sep 2017 11:19 AM IST
विज्ञापन
varanasi Convention center design and DPR final by modi and shinzo
पीएम मोदी और शिंजो अबे - फोटो : file photo
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले गुरुवार को काशी को एक और बड़ी परियोजना की सौगात मिल गई। 21 महीने से सिर्फ घोषणाओं तक सिमटी काशी कन्वेंशन सेंटर (सांस्कृतिक केंद्र) की योजना को नए पंख लग गए।
विज्ञापन


गुजरात के गांधीनगर में हुए परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे की मौजूदगी में इसकी डिजाइन और डीपीआर पर अंतिम मुहर लग गई। भारत-जापान मैत्री के प्रतीक के तौर पर यह सांस्कृतिक केंद्र जापान सरकार के सहयोग से वर्ष 2019 तक बनकर तैयार होगा।
विज्ञापन


2.87 एकड़ में प्रस्तावित काशी कन्वेंशन सेंटर का निर्माण नगर निगम प्रेक्षागृह की जगह कराया जाएगा। इस पर 148 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जापानी तकनीक से इसका निर्माण जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जायका) कराएगी। सीपीडब्ल्यूडी को इसका नोडल एजेंसी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह विश्वस्तरीय सांस्कृतिक केंद्र भारत और जापान की सांस्कृतिक, साहित्यिक और धर्म-कला से जुड़ी विरासतों का अनूठा केंद्र होगा। जापान और भारत के अलावा दुनिया के कोने-कोने से आने वाले पर्यटक यहां सांस्कृतिक विरासतों से रूबरू हो सकेंगे।

12 दिसंबर 2015 को काशी दौरे से ठीक एक दिन पहले दिल्ली में जापानी पीएम शिंजो अबे ने इस कन्वेंशन सेंटर के निर्माण की घोषणा की थी। नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने इसे काशी के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

कहा कि यह कन्वेंशन सेटर भारत और जापान की संस्कृति, साहित्य और कला का संगम होगा। इससे दोनों देशों के रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे। यह दुनिया भर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।

बताया कि डिजाइन और डीपीआर पर मुहर लगने के बाद अब अगले साल फरवरी में इसका ग्लोबल टेंडर होगा। जून तक इसका निर्माण शुरू हो जाएगा।

... और तालियों से गूंज उठा नगर निगम सभागार

varanasi Convention center design and DPR final by modi and shinzo
नगर निगम प्रेक्षागृह में सीधा प्रसारण - फोटो : अमर उजाला
गांधीनगर में जापानी पीएम शिंजो अबे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुए उद्घाटन समारोह के सीधा प्रसारण के लिए यहां नगर निगम प्रेक्षागृह में दो बड़ी एलइडी स्क्रीन लगाई गई थी।

कन्वेंशन सेंटर की डिजाइन और डीपीआर पर मुहर लगते ही यहां सभागार तालियों से गूंज उठा। शहर विकास मंत्रालय के अनुसचिव सुमित गोखर भी इस खास मौके पर यहां मौजूद थे। वह तैयारियों के सिलसिले में दो दिन पहले ही यहां आ गए थे।

गुरुवार की शाम वह दिल्ली लौट गए। नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल, अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त राकेश यादव, तहसीलदार एवं केंद्रीय योजनाओं के प्रभारी अविनाश कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके दूबे, यूएन तिवारी आदि इस दौरान मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed