फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Computer operator rigged in MNREGA wages

वाराणसी: मनरेगा मजदूरी में कंप्यूटर ऑपरेटर ने की हेराफेरी, करीबियों के खाते में ट्रांसफर कर दिए पैसे

Mon, 01 Feb 2021 12:18 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 01 Feb 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Varanasi: Computer operator rigged in MNREGA wages
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के खंड विकास कार्यालय बड़ागांव के चार कर्मचारियों के खिलाफ खंड विकास अधिकारी की तहरीर के आधार पर बड़ागांव थाने में धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रकरण मनरेगा मजदूरी के 2.31 लाख रुपये की हेराफेरी से संबंधित है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य ने बड़ागांव थाने में प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण आवास प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए 90 दिन की मजदूरी मनरेगा योजना से दी जाती है। विकास खंड कार्यालय के मनरेगा
विज्ञापन


कंप्यूटर ऑपरेटर सुनील कुमार द्वारा बताया गया कि आवास कंप्यूटर ऑपरेटर अरविंद कुमार पाल ने वर्ष 2015-16 में 17 आवासों के लिए आई मनरेगा मजदूरी अपने करीबियों के खाते में ट्रांसफर कर दी। एमआईएस परीक्षण में सामने आया कि 2.31 लाख रुपये की हेराफेरी की गई है। प्रकरण में सुनील कुमार, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा दिलीप दूबे और लेखाकार मनरेगा विजयकांत की चूक भी उजागर हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed