फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi complaint by calling 1912 for electricity issues and submit request via corporation chatbot number

काम की बात: बिजली संबंधी समस्या पर 1912 पर करें शिकायत, निगम के चैटबॉट नंबर पर करें आवेदन

Mon, 24 Aug 2026 01:30 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 24 Aug 2026 01:30 PM IST
सार

काशीवासियों के लिए जरूरी खबर है। यहां बिजली से संबंधित समस्याओं को लेकर 1912 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। नगर निगम ने गृहकर के बकायेदारों को राहत देने के उद्देश्य से एकमुश्त समाधान योजना लागू की है।  

विज्ञापन
Varanasi complaint by calling 1912 for electricity issues and submit request via corporation chatbot number
Helpline - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

वाराणसी जिले में बिजली निगम से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। नया कनेक्शन लेने, स्मार्ट मीटर संबंधी गड़बड़ी, गलत बिजली बिल के साथ ही सोलर संबंधी समस्याओं को लेकर 1912 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

विज्ञापन


बिजली कटौती, लो वोल्टेज और अन्य बिजली संबंधी समस्याओं की भी शिकायत इस नंबर पर की जा सकती है। स्थानीय स्तर पर भिखारीपुर एमडी कार्यालय में 1912 का कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। यहां आने वाली शिकायतों की निगरानी की जा रही है और संबंधित अधिकारियों को भेजकर समाधान कराया जा रहा है। उपभोक्ताओं को शिकायत दर्ज कराने के बाद उसकी स्थिति की जानकारी भी मिल सकती है।  
विज्ञापन


निगम के चैटबॉट नंबर पर करें आवेदन
नगर निगम ने गृहकर (संपत्ति कर) के बकायेदारों को राहत देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू की है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि आवेदन ऑनलाइन चैट बॉट नंबर 8601872601 पर किया जा सकता है। इस योजना के तहत 01 अप्रैल 2026 तक के बकाये कर पर लगने वाले ब्याज में शत-प्रतिशत (100 प्रतिशत) छूट प्रदान की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed