फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sonbhadra Husband returns from market find wife hanging from noose married family levels allegations

सोनभद्र: बाजार से लौटा पति तो फंदे पर लटकी थी पत्नी, एक साल पहले हुई थी शादी; मायके वालों ने लगाया आरोप

Mon, 24 Aug 2026 08:30 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 24 Aug 2026 08:30 PM IST
सार

सोनभद्र के बीजपुर थाना क्षेत्र के सिरसोती गांव में बाजार से घर लौटे पति ने पत्नी का शव फंदे से लटकता देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि दंपती की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Sonbhadra Husband returns from market find wife hanging from noose married family levels allegations
परिजनों में छाया मातम। - फोटो : संवाद

विस्तार

बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिरसोती के टोला पुनर्वास में रविवार रात एक 22 वर्षीय महिला का शव फंदे से लटकता मिला। महिला आठ महीने की गर्भवती थी और उसकी शादी करीब एक साल पहले हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मायके वालों ने इस घटना पर ससुराल पक्ष के दावों पर गहरा संदेह जताया है।

विज्ञापन


नधिरा निवासी रामचंदर की पुत्री खुशबू का विवाह सिरसोती के टोला पुनर्वास निवासी सोनू कुमार भारती से हुआ था। पति सोनू कुमार भारती के अनुसार, रविवार रात करीब 8 बजे वह पत्नी से बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। जब वह वापस लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने और दरवाजा खटखटाने पर भी कोई उत्तर नहीं मिला। 
विज्ञापन


इसके बाद सोनू घर के ऊपर चढ़कर देखा तो खुशबू रस्सी के सहारे फंदे से लटक रही थी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पीआरवी 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम की मदद से खुशबू को फंदे से उतारकर आनन-फानन में धनवंतरी चिकित्सालय ले जाया गया। वहां मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मायके वालों के आरोप
खुशबू की मां शांति देवी ने बताया कि रविवार दिन में उनकी बेटी से बात हुई थी। इसके बाद दामाद सोनू कुमार भारती का मोबाइल फोन बंद हो गया था। शांति देवी को रविवार रात करीब 2 बजे फोन आया कि खुशबू ने फंदा लगा लिया है। उन्होंने बताया कि खुशबू आठ महीने की गर्भवती थी। वह अपने आने वाले बच्चे के जन्म को लेकर बहुत उत्साहित थी। मां ने कहा कि उनकी बेटी की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, यह उनकी समझ से परे है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष के दावों पर सवाल उठाए हैं।

पुलिस की जांच
सोमवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कराया। इसके बाद खुशबू के शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भिजवा दिया गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने इस घटना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने घटना के सभी पहलुओं पर गहनता से छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed