फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Commissionerate police will take MLA Vijay Mishra on remand will be interrogated in other cases including rape

बाहुबली विधायक विजय मिश्र को रिमांड पर लेगी पुलिस, दुष्कर्म समेत अन्य मामलों में होगी पूछताछ

Wed, 13 Oct 2021 09:37 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 13 Oct 2021 09:37 AM IST
सार

इंस्पेक्टर जैतपुरा शशि भूषण राय ने बताया कि विधायक विजय मिश्र के परिजनों और तीन बेटियों ने बीते माह पीड़िता के घर पर आकर समझौता के उद्देश्य से गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
Varanasi Commissionerate police will take MLA Vijay Mishra on remand will be interrogated in other cases including rape
विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जेल में बंद बाहुबली विधायक विजय मिश्र को वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। दुष्कर्म, अपहरण और जान से मारने की धमकी मामले में आरोपी विधायक को जैतपुरा पुलिस न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद वाराणसी लाकर पूछताछ करेगी। भदोही में सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता ने 13 सितंबर 2021 को जैतपुरा थाने में भी मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर जैतपुरा शशि भूषण राय ने बताया कि विधायक विजय मिश्र के परिजनों और तीन बेटियों ने बीते माह पीड़िता के घर पर आकर समझौता के उद्देश्य से गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में न्यायालय से एनबीडब्ल्यू प्राप्त करने के साथ न्यायालय से वारंट बी के आधार पर आगरा जेल में बंद विधायक विजय मिश्रा को वाराणसी लाकर पूछताछ की जाएंगी।
विज्ञापन


साथ ही इस मामले में शामिल अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध एनबीडब्ल्यू जारी होने पर दबिश दी जा रही है। बीते 13 सितंबर को विधायक विजय मिश्र और उनकी तीन बेटियों सहित 14 लोगों के खिलाफ जैतपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

जब से मुकदमा दर्ज, तब से मिल रही धमकियां 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जबसे वह विजय मिश्र और उसके बेटे व पोते पर मुकदमा दर्ज कराया है तब से उसे लगातार धमकी मिल रही है। पीड़िता के अनुसार उस पर दबाव बनाया जाता है कि अदालत में अपना बयान भी बदल ले।

पीड़िता ने बीते 12 सितंबर को जैतपुरा थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि विजय मिश्र की बेटी रीमा पांडेय, सीमा पांडेय व गरिमा तिवारी, भतीजा सतीश मिश्रा, मनीष मिश्रा, प्रकाश चंद मिश्रा, दामाद राज दूबे उर्फ पंकज, रतन मिश्रा उर्फ गुड्डू, मुकेश तिवारी और विमलधर दुबे सहित कुछ अज्ञात लोग उसके घर के अंदर घुस आए। सभी ने गालीगलौज करने और जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि मुकदमे में सुलह कर लो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed