{"_id":"6159a4be8ebc3e61f44c823c","slug":"varanasi-commissionerate-police-will-take-action-against-d-10-gang","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: डी-10 गैंग पर शिकंजा कसेगी कमिश्नरेट पुलिस, सेंट्रल जेल में बंद है गिरोह का मास्टरमाइंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: डी-10 गैंग पर शिकंजा कसेगी कमिश्नरेट पुलिस, सेंट्रल जेल में बंद है गिरोह का मास्टरमाइंड
Sun, 03 Oct 2021 06:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 03 Oct 2021 06:10 PM IST
सार
वाराणसी पुलिस गैंग के नए और पुराने सदस्यों की कुंडली खंगाल रही है। गैंग का मास्टरमाइंड नैनी की सेंट्रल जेल में बंद है। हाल ही पुलिस ने गैंग का एक इनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सेंट्रल जेल नैनी में निरूद्ध राजेश यादव उर्फ फुट्टे के डी-10 गैंग पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों मुठभेड़ में गिरफ्तार गैंग के 20 हजार इनामी बदमाश सचिन पटेल उर्फ सिक्की के बाद अन्य नौ बदमाशों की पुलिस कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। गैंग में शामिल हुए नए और पुराने अपराधियों की गतिविधियों पर पुलिस नजर रख रही है।
विज्ञापन
जेल में रहते हुए भी गिरोह का संचालन करने वाले राजेश सिंह उर्फ फुट्टे के खासमखास पर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस यह पता कर रही है कि जेल में फुट्टे से मिलने वालों की संख्या कितनी है, पिछले तीन माह में सबसे अधिक किन-किन लोगों ने फुट्टे से मुलाकात की है। वहीं गैंग के सदस्य जमानत पर छूटने के बाद कहां और क्या कर रहे हैं, यह सब जानकारी पुलिस जुटा रही है। गिरोह पर कार्रवाई की कमान एडीसीपी काशी राजेश कुमार पांडेय को सौंपी गई है।
विज्ञापन
बिहार और पूर्वांचल के नए-पुराने बदमाश गैंग में शामिल
कोतवाली निवासी राजेश यादव उर्फ फुट्टे के डी-10 गैंग में बनारस, गाजीपुर और बिहार के नए और पुराने बदमाश शामिल है। जेल में रहते हुए भी राजेश इनके माध्यम से आपराधिक कार्यों को अंजाम दे रहा है। व्यापारियों को धमकाना, लूट और विवादित संपत्ति पर दखल देने का काम यह गिरोह कर रहा है। पिछले तीन माह में पुलिस के पास ऐसी कई शिकायतें पहुंची हैं।
विज्ञापन
शांति-व्यवस्था में भी खलल डाल रहे
पुलिस की जांच में यह सामने भी आया कि गैंग के सदस्य बाहर रहकर शांति व्यवस्था में खलल डाल रहे हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 28 सितंबर की रात चौकाघाट में 20 हजार इनामी सचिन पटेल उर्फ सिक्की को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। इस पर पुलिस ने 20 हजार का इनाम रखा था। सिक्की पर ग्यारह संगीन मुकदमे दर्ज हैं।