{"_id":"5a1c688f4f1c1b9e678be5f0","slug":"varanasi-commissioner-gives-order-for-register-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति सड़क खुदाई पर वाराणसी कमिश्नर सख्त, केस दर्ज कराने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति सड़क खुदाई पर वाराणसी कमिश्नर सख्त, केस दर्ज कराने का निर्देश
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था और आईपीडीएस के कार्यों का निरीक्षण करने निकले कमिश्नर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में हथुआ मार्केट के सामने बिना अनुमति टेलीफोन विभाग द्वारा सड़क की खोदाई कराने से कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने नाराजगी जतायी। उन्होंने मौके पर पड़े वायर को जब्त करने का निर्देश दिया है। साथ ही बिना अनुमति सड़क खोदाई करने पर एफआइआर दर्ज कराने का निर्देश नगर आयुक्त को दिया। हेरिटेज पोल पर विज्ञापन बोर्ड लगाने वालों पर जुर्माना लगाने को कहा है।
कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण सोमवार की देर शाम शहर की यातायात व्यवस्था एवं आईपीडीएस के काम का निरीक्षण करने निकले थे। लहुराबीर चौराहा होते हुए बेनियाबाग, नईसड़क, गोदौलिया, बांसफाटक, चौक होते हुए मैदागिन तक पदयात्रा करके कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। बेनियाबाग चौराहा से पियरी मार्ग पर जलनिगम द्वारा धीमी गति से काम कराने पर 30 नवंबर तक कार्य पूरा कराने की हिदायत दी।
कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क की पटरियों को अतिक्रमणमुक्त कराया जाय तथा दोबारा करने पर जुर्माना लगाये तथा ऐसे लोगों का चालान भी अवश्य करें। निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे खड़े किए गए वाहनों के कारण सड़क पर लगे जाम के बाबत सीओ यातायात से पूछा कि इन वाहनों का क्रेन से क्यों नही हटाया जाता।
विज्ञापन
नगर निगम के अवस्थापना निधि से पांच क्रेन दिये जाने का निर्देश दिया। गिरिजाघर के पास लगे सिग्नल लाइट मौके पर खराब मिलने पर उसे तुरंत ठीक कराने को कहा। गिरिजाघर चौराहा-सोनारपुरा मार्ग पर कराये जा रहे भूमिगत वायरिंग कार्य को एक सप्ताह के अंदर पूरा कराने का निर्देश दिया।