फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: CNG boats will be seen floating in Ganga with cruise, engine convert to CNG

वाराणसी: गंगा में क्रूज के साथ तैरती नजर आएंगी सीएनजी नावें, 90 का इंजन सीएनजी में तब्दील

Fri, 09 Jul 2021 05:05 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Fri, 09 Jul 2021 05:05 PM IST
सार

गंगा की लहरों पर क्रूज और रो-रो के साथ ही अब सीएनजी नावें भी चलेंगी। करीब 100 नावों के इंजन में बदलाव के लिए चिह्नित किया गया है। 12 किलोग्राम के टैंक वाले इंजन से करीब 100 किलोमीटर का सफर आसानी से तय किया जा सकेगा। 
 

विज्ञापन
Varanasi: CNG boats will be seen floating in Ganga with cruise, engine convert to CNG
गंगा में नाव संचालन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वाराणसी में गंगा की लहरों पर क्रूज और रो-रो के साथ ही अब सीएनजी नावें भी चलेंगी। डीजल इंजन संचालित नावों को अब सीएनजी में तब्दील करने की परियोजना गति पकड़ रही है। उम्मीद है कि देव दीपावली के भव्य आयोजन में दुनियाभर से आने वाले सैलानियों के बीच सीएनजी नाव गंगा में फर्राटा भरेंगी। 

विज्ञापन


गेल इंडिया के सहयोग से अब तक 90 से ज्यादा नावों को सीएनजी में तब्दील किया गया है। करीब 100 नावों के इंजन में बदलाव के लिए चिह्नित किया गया है। 12 किलोग्राम के टैंक वाले इंजन से करीब 100 किलोमीटर का सफर आसानी से तय किया जा सकेगा। जबकि डीजल इंजन वाले नाव पांच लीटर डीजल में अस्सी से राजघाट का चार ही चक्कर लगा पाते हैं। गेल इंडिया खिड़किया घाट पर जेटी बनाकर फ्लोटिंग सीएनजी स्टेशन तैयार कर रहा है। इसके शुरू होने के बाद नावों के इंजन में बदलाव में तेजी जाएगी।

विज्ञापन

दो हजार नावों पर खर्च होंगे 29 करोड़ 

परियोजना का शुभारंभ केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया था। गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए छोटी-बड़ी लगभग 2000 नाव को सीएनजी में बदला जाना है। ट्रायल रन होने के बाद गेल व नगर निगम के अधिकारियों ने तैयारियों को और धार देना शुरू कर दिया है। गेल अधिकारियों के अनुसार, गेल और नगर निगम के बीच नाव को सीएनजी में बदलने के लिए सीएसआर फंड के माध्यम से 29.7 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने को समझौता हुआ है। यह धन गेल, नगर निगम को उपलब्ध कराएगा। छोटी नाव पर करीब 60 से 70 हजार की लागत आएगी। बड़ी नाव और बजरे पर लगभग दो लाख का खर्च आएगा।

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि नावों को सीएनजी में तब्दील करने की योजना पर काम चल रहा है। सीएनजी स्टेशन शुरू होने के बाद इस परियोजना में और गति आएगी। गेल इंडिया और नगर निगम के कामों का पर्यवेक्षण कराया जा रहा है।

जानें एक नजर में

  • गंगा में छोटी-बड़ी दो हजार नाव डीजल इंजन से संचालित।
  • अस्सी से राजघाट के बीच करीब सात किलोमीटर का जल विहार।
  • सीएनजी नावों के बीच गंगा में दिखाई देंगे दो क्रूज और दो रो-रो। 
  • प्रदेश का पहला सीएनजी फ्लोटिंग स्टेशन खिड़किया घाट पर होगा।
  • वाराणसी सीएनजी नाव संचालित करने वाला प्रदेश का पहला जिला।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed