{"_id":"66fbcbc628f9c63c990fea4a","slug":"varanasi-cmo-issued-notice-to-two-doctors-for-not-attending-the-divyaang-board-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में सीएमओ की सख्ती: दिव्यांग बोर्ड में न पहुंचने पर दो डॉक्टरों को नोटिस, कर्मचारी का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में सीएमओ की सख्ती: दिव्यांग बोर्ड में न पहुंचने पर दो डॉक्टरों को नोटिस, कर्मचारी का वेतन रोका
Tue, 01 Oct 2024 03:45 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 01 Oct 2024 03:45 PM IST
सार
वाराणसी जिले में अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ को खामियां मिली तो दो डॉक्टरों को नोटिस देकर जवाब मांगा, जबकि कर्मचारी का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
चिकित्सा
- फोटो : Adobe stock
विस्तार
मानसिक अस्पताल पांडेयपुर में सोमवार को दिव्यांग बोर्ड की बैठक में दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाए जाने के कामकाज का जायजा लेने पहुंचे सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी को खामियां मिली। यहां प्रमाणपत्र बनवाने वाले आवेदक अपने परिजनों के साथ बैठे रहे लेकिन कोई डॉक्टर, कर्मचारी नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि सोमवार, बुधवार को मानसिक अस्पताल के दिव्यांग बोर्ड में जिला अस्पताल के डॉक्टरों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगती है। पिछले कई दिनों से लापरवाही की शिकायत मिल रही थी। सोमवार को निरीक्षण के दौरान कोई डॉक्टर, कर्मचारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
मानसिक अस्पताल में न पहुंचने वाले जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों को नोटिस देकर सीएमओ ने जवाब मांगा है। इसके साथ ही एक कर्मचारी का वेतन रोकने का निर्देश भी दिया है। उधर, एक आवेदक के परिजन ने प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर एक कर्मचारी पर धन उगाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन