फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: CM Yogi Adityanath will come today to test the preparations for the arrival of PM Modi

काशी दौरा: पीएम मोदी के आगमन की तैयारियां परखने आज वाराणसी आएंगे सीएम योगी, कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे

Fri, 13 May 2022 10:23 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 13 May 2022 10:23 AM IST
सार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रशासन के कामकाज का फीडबैक लेंगे।

विज्ञापन
Varanasi: CM Yogi Adityanath will come today to test the preparations for the arrival of PM Modi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जून में प्रस्तावित काशी दौरे से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को तैयारियों को परखने वाराणसी आएंगे। दो दिवसीय प्रवास पर मुख्यमंत्री शुक्रवार की दोपहर वाराणसी पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में थोड़ी देर रुककर जंगमबाड़ी मठ में आयोजित श्री जगतगुरु विशेश्वर शिवाचार्य महास्वामी का पंचाधिक शताब्दी जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शुक्रवार की शाम को विकास कार्य व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेेंगे। सीएम के आगमन की सूचना के बाद से ही प्रशासन बैठक की तैयारियाें में जुट गया है। बैठक के बाद वे डीएवी पीजी कालेज में चौरीचौरा शताब्दी समारोह के तहत आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

विज्ञापन

पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रशासन के कामकाज का फीडबैक लेंगे सीएम 

सीएम यहां के बाद देर रात शहर में निमार्णाधीन व पूरी हो चुकी परियोजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे। इसके बाद वे काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। अगले दिन शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रशासन के कामकाज का फीडबैक लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Varanasi: CM Yogi Adityanath will come today to test the preparations for the arrival of PM Modi
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
यहां बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून महीने में वाराणसी के दौरे पर आएंगे और जनवरी से अब तक पूरी हो चुकी परियोजनाओं की सौगात काशीवासियों को देंगे। इसके अलावा कई बड़ी परियोजनाओं के शिलान्यास की भी तैयारी है। इसमें रिवर फ्रंट योजना, शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रोपवे परियेाजना सहित अन्य शामिल हैं।


इन परियोजनाओं को देखने जा सकते हैं सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की सूचना के बाद तैयारी में जुटे प्रशासन ने सभी विभागों के परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है। मुख्यमंत्री खिड़किया घाट, लहरतारा-फुलवरिया फोरलेन, दशाश्वमेध प्लाजा सहित अन्य परियोजनाओं का निरीक्षण कर सकते हैं।
 

सीएम के दौरे पर रहेगा रूट डायवर्जन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शुक्रवार को दौरे को लेकर रूट डायवर्जन किया गया है।  शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 12 बजे वाराणसी आएंगे। यहां वह जंगमबाड़ी मठ, डीएवीपीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के साथ ही बैठक भी करेंगे।

इसको देखते हुए बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने अधिकारियों संग डीएवीपीजी कॉलेज, जंगमबाड़ी मठ सहित अन्य कार्यक्रम स्थलों तक दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शुक्रवार को भोजुबीर तिराहे से किसी प्रकार के वाहन को सर्किट हाउस, गिलट बाजार पुलिस चौकी की ओर से नहीं जाने दिया जाएगा।

इन वाहनों को अर्दली बाजार की तरफ डायवर्ट किया जाएगा, जो पुलिस लाइन चौराहा होते हुए आगे जाएंगे। इसके अलावा गोलघर कचहरी से भी कोई वाहन सर्किट हाउस तक नहीं जाएगी। दैत्रावीर से कोई भी वाहन जेपी मेहता की तरफ नहीं जाएंगे। अंधरापुल से किसी भी प्रकार के वाहनों को चौकाघाट चौराहे की ओर से नहीं जाने दिया जाएगा। दारानगर तिराहे से कोई वाहन डीएवी इंटर कॉलेज नहीं जाएंगे। 

वे काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रशासन के कामकाज का फीडबैक लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed