फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Closed Textile business in protest of GST

वाराणसी : जीएसटी के विरोध में कपड़ा कारोबार बंद, करोड़ों का कारोबार प्रभावित

Tue, 11 Jul 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 11 Jul 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Closed Textile business in protest of GST
gst - फोटो : सोशल मीड‌िया

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। कपड़ों पर जीएसटी लगाने के विरोध में वस्त्र कारोबारियों ने सोमवार को कारोबार ठप रखा। यह बंदी शुक्रवार तक चलेगी। व्यापारियों का दावा है कि पहले दिन करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के काशी आगमन पर कपड़ा कारोबारियों ने उनसे मिलने के बाद पिछले मंगलवार से कारोबार शुरू कर दिया था लेकिन अंतर्विरोधों के चलते टैक्स के विरोध में फिर बंदी का एलान कर दिया। हालांकि कई इलाकों में कुछ दुकानें खुली भी रही।
विज्ञापन


बनारसी साड़ी डीलर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रहीम भाई ने बताया कि दो जुलाई को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जीएसटी से होने वाली दिक्कतों के बारे में जानकारी दी गई थी। उन्होंने आश्वस्त भी किया था कि उनकी परेशानियों को दूर किया जाएगा लेकिन कपड़ा कारोबारियों को छला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएसटी के विरोध में शहर के प्रमुख बाजार चौक, गोदौलिया, लहुराबीर, मैदागिन, अर्दली बाजार में दुकानें बंद रहीं। कोषाध्यक्ष का कहना है कि पिछली बार सात दिन की हड़ताल हुई थी। इस बार भी कोई ठोस निर्णय सरकार ने नहीं लिया तो जीएसटी के विरोध में हड़ताल जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed