फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi

ध्रुपद मेले की तीसरी निशा में गायन और वादन ने मोहा मन

Thu, 11 Mar 2021 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
varanasi
वाराणसी। ध्रुपद मेले की तीसरी निशा वाद्ययंत्र और गायन की स्वरलहरियों से झंकृत होती रही। पखावज, बांसुरी और विचित्र वीणा के साथ ही गायक कलाकारों ने ध्रुपद की बंदिशों से मेले की भव्यता को बढ़ाया। स्वरलहरियों ने सुरसरि के साथ देर रात तक अठखेलियां की। श्रोता भी गंगा की लहरों के साथ संगीत के स्वरों में आनंदित होते रहे।
विज्ञापन

तुलसी घाट पर बुधवार की शाम को ध्रुपद मेले की तीसरी निशा की प्रथम प्रस्तुति ख्यात कलाकार पं. राजकुमार झा के स्वतंत्र पखावज के नाम रही। उन्होंने पखावज की शुरूआत ताल चौताल में पंचदेव स्तुति से किया। सारंगी पर पं. ध्रुव सहाय और पखावज वादन में राजीव रंजन पांडेय ने सहयोग किया। दूसरी प्रस्तुति में डॉ. ऋत्विक सान्याल की शिष्या डॉ. मधुछंदा दता ने गायन पेश किया। उन्होंने राग बिहाग में निबद्ध धमार ऐ री जोवन तेरो यार... से किया। इसके बाद सूलताल में निबद्ध डॉ. ऋत्विक सान्याल द्वारा रचित ध्रुपद हरि नाम करत सब... सुनाकर श्रोताओं को आनंदित किया। पखावज पर आदित्यदीप ने संगत की।
विज्ञापन

तीसरी प्रस्तुति शनीष ग्येवाली के बांसुरी वादन की रही। शनीष ने राग सरस्वती में आलाप जोड़ के साथ वादन की शुरूआत की। बांसुरी वादन में नटियल कोलबडिओ और पखावज पर आदित्यदीप ने संगत की। इसके बाद पल्लव दास का गायन, डॉ. संजय वर्मा की विचित्र वीणा और प्रेम कुमार मलिक का गायन हुआ। संचालन डॉ. प्रीतेश आचार्य ने किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश नाटक अकादमी के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. राजेश्वर आचार्य और महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed