फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi

पाइपलाइन लीकेज की समस्या दूर कराने की मांग

Wed, 24 Feb 2021 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
varanasi
वाराणसी। मीरापुर बसही में विभागीय लापरवाही से पाइपलाइन लीकेज की समस्याओं से त्रस्त व्यापारियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा से गुहार लगाई।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय सोनकर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम, जलकल, जल निगम की लचर कार्यशैली को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। कहा कि लीकेज की वजह से सड़क खराब हो रही है और घरों में दूषित पेयजल की सप्लाई हो रही है। इस समस्याओं को जब विभाग के अधिकारियों के सामने रखा जाता तो दूसरे विभाग की जिम्मेदारी बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं।

मीडिया प्रभारी रामजी पटेल ने कहा कि अगर जल्द लीकेज की समस्या को दूर नहीं किया गया तो क्षेत्रीय जनता व व्यापारी मीरापुर बसही चौराहा के बीच धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। वहीं जिलाधिकारी ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि तीन दिन के अंदर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में महिला मोर्चा अध्यक्ष कंचन मौर्य, विजय नारायण वर्मा, अनीता पटेल, संग्राम सिंह पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed