फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi

कंप्रेसर और तार चोर गिरोह का सदस्य चढ़ा हत्थे

Sat, 20 Feb 2021 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
varanasi
बीएचयू की सेंट्रल लाइब्रेरी से एसी कंप्रेसर और तांबे के तार चुराने वाले गिरोह के सदस्य को लाइब्रेरी के कर्मचारियों ने देर रात पकड़ लिया। पकड़े गए चोर को प्राक्टर आफिस ले जाया गया और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर रात लाइब्रेरी के चौकीदार को चक्कर लगाते समय पिछले हिस्से में आवाज सुनाई दी। चौकीदार ने हलचल की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। इस बीच चौकीदार ने एक चोर को लाइब्रेरी की नई इमारत की छत पर देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर लाइब्रेरियन समेत कई कर्मचारी पहुंचे। अंधेरे का फायदा उठाकर चोर भाग निकला। लाइब्रेरी के कर्मचारियों ने खोजबीन शुरू की तो झाड़ी में छिपकर लेटे चोर के साथी को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

प्रॉक्टर आफि स में कड़ाई से पूछताछ करने पर चोर ने पहले सूरज और फि र राहुल विश्वकर्मा नाम बताया। उसने बताया कि मौके से फ रार होने वाला उसका साथी छितूपुरा गेट के निकट एक लॉज के पास रहता है। चोरी का सामान उसने रवींद्रपुरी स्थित एक कबाड़ी को बेच दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइब्रेरी के अधिकारियों-कर्मचारियों की तत्परता से चोर पकड़ में आ गया है। उसने स्वीकार किया कि वह एक गिरोह का सदस्य है। अब पुलिस उसके बाकी के साथियों का पता लगा लेगी।
प्रो. आनंद चौधरी, चीफ प्रॉक्टर, बीएचयू
एबीवीपी परिसर में सुरक्षा के लिए सौंपा ज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने डार्क स्पाट पर कैमरा लगानेए स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने एवं गश्त बढ़ाने के संबंध में विश्वविद्यालय के चीफ प्राक्टर को ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी ने मांग की है कि सांयकालीन विश्वनाथ मंदिर से छात्रावास एवं संकाय मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, पर्याप्त रौशनी एवं सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढाई जाए। परिसर स्थित सभी संकायों, ग्रंथालयों एवं कार्यालयों पर साइकिल, बाइक स्टैंड की पर्याप्त सुरक्षा एवं निगरानी सुनिश्चित की जाए।

उन्नाव की घटना की जांच की उठाई मांग
वाराणसी। उन्नाव की बेटियों को न्याय दिलाने के लिए बीएचयू की बहुजन इकाई ने आवाज उठाई है। शुक्रवार को बीएचयू बहुजन इकाई के सदस्य रविंद्र प्रकाश भारती ने आरोप लगाते हुए कहा कि घटना बेहद दुखद है। घटना की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। इस दौरान सूर्यमणि गौतम समेत कई छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed