{"_id":"5eebc2de8ebc3e430a0caab1","slug":"varanasi-city-news-vns5309320174","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई को किया नमन
विज्ञापन
वाराणसी। खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी...। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर जब कविता की यह लाइनें सुनाई गईं तो हर कोई शौर्य के भाव से भर उठा। 163वीं पुण्यतिथि पर महारानी की जन्मस्थली पर काशीवासियों ने उन्हें नमन किया। बृहस्पतिवार को आयोजित पुण्यतिथि समारोह के दौरान भारत-चीन सीमा पर शहीद जवानों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
वक्ताओं ने कहा कि काशी की बेटी मनु का शौर्य अविस्मरणीय है। युगों-युगों तक हिंदुस्तान में महारानी की गाथा जीवंत रहेगी। समारोह का शुभारंभ आर्य महिला महाविद्यालय की छात्रा नर्मदा गौड़, अमरेंद्र पांडेय, विजय दत्त त्रिपाठी, रामयश मिश्रा ने महारानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया। वक्ताओं ने एक बार फिर से काशी से ग्वालियर तक वीरांगना एक्सप्रेस की मांग को दोहराया। कहा कि नई ट्रेन की घोषणा संभव न हो तो महारानी की जन्मस्थली काशी से उनके शहीद स्थली ग्वालियर तक जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन का नाम ही वीरांगना एक्सप्रेस कर दिया जाय।
श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज के परमानंदपुर परिसर में बृहस्पतिवार का महारानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। परिसर में स्थित महारानी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उनके शौर्य को नमन किया गया। महाविद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार जैन ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई वीरता, साहस, दृढ़ता की प्रतिमूर्ति थीं। संचालन डॉ. सुनील मिश्रा ने किया।