फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi city 27 vending zones will be established with five in Bheluipur and three in Kotwali area

UP: वाराणसी शहर में बनेंगे 27 वेंडिंग जोन, पांच भेलूपुर में तीन कोतवाली जोन में, चार नॉन वेंडिंग जोन भी

Thu, 25 Sep 2025 11:10 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 25 Sep 2025 11:10 AM IST
सार

वाराणसी शहर में 27 वेंडिंग जोन बनेंगे। इनमें पांच भेलूपुर में तीन कोतवाली जोन में वहीं चार नॉन वेंडिंग जोन भी होंगे। नगर आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में जोनवार वेडिंग जोन तय किया गया।

विज्ञापन
Varanasi city 27 vending zones will be established with five in Bheluipur and three in Kotwali area
वेंडिंग जोन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर आयुक्त अक्षत वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को नगर निगम के सभागार में नगर पथ विक्रय समिति की बैठक हुई। इसमें 27 वेंडिंग जोन बनाने और 4 नॉन वेंडिंग जोन घोषित करने पर सहमति बनी। स्ट्रीट वेंडर्स का तत्काल सर्वे, मार्किंग व धारण क्षमता निर्धारित कर 10 अक्तूबर की बैठक में प्रस्तुत करने को कहा। वेंडिंग जोन नगर निगम, वाराणसी सीमा क्षेत्र में है।

विज्ञापन


बैठक में जोनवार वेडिंग जोन तय किया गया। भेलूपुर में 5 वेडिंग जोन बनाए जाएंगे। दशाश्वमेध जोन में 2 वेडिंग जोन, कोतवाली जोन में 3 वेडिंग जोन, रामनगर जोन में 2 वेडिंग जोन, ऋषि मांडवी जोन में 1 वेडिंग जोन, सारनाथ जोन में 8 वेडिंग जोन, वरुणापार जोन में 6 वेडिंग जोन बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन


इसी प्रकार 4 नॉन वेडिंग जोन क्षेत्र घोषित किए गए। जिसमें भेलूपुर जोन में 1, कोतवाली जोन में 3 वेडिंग जोन हैं। इन घोषित नॉन वेडिंग जोन के स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था के लिए भूमि चिह्नित करने पर सहमति जताई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Navratri 2025: चौथे दिन देवी कुष्मांडा के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, मां के जयकारे से गूंज उठा दुर्गा कुंड


समिति की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि डाला छठ पर्व तक फेरी-पटरी के दुकानदारों को हटाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सहानुभूति पूर्वक व्यवहार किया जाएगा।

आगामी त्योहार पर अतिक्रमण अभियान रोकने की मांग
बैठक में राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी संगठन के महासचिव अभिषेक निगम ने आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली, देव दीपावली, छठ पूजा तक किसी फेरी पटरी ठेला व्यवसायी पर अतिक्रमण हटाओ अभियान व पुलिस अभियान पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed