फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi champion in wrestling by winning 4 medals

Varanasi News: 4 पदक जीतकर कुश्ती में वाराणसी चैंपियन

Tue, 18 Feb 2025 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Varanasi champion in wrestling by winning 4 medals
युवा कल्याण विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश जोनस्तरीय ग्रामीण लीग सोमवार को सिगरा के डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेनी गई। खेल का आगाज मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया। कुश्ती सीनियर वर्ग में सर्वाधिक चार पदक हासिल कर वाराणसी विजेता रही। जबकि ओवरऑल चैंपियन चंदौली बनी।
विज्ञापन

सब जूनियर बालक वर्ग के वॉलीबॉल में वाराणसी, बैडमिंटन (एकल) में चंदौली के किशन सोलंकी, कुश्ती 45 किलो में गाजीपुर के चंदन यादव, 48 किलो में चंदौली के हरेंद्र चौहान और 51 किलो में आयुष यादव ने स्वर्ण पदक जीता। सब जूनियर महिला वर्ग के वाॅलीबॉल में चंदौली, बैडमिंटन (एकल) में जौनपुर की किरण देवी, कुश्ती 43 किलो में चंदौली की स्नेहा और 46 किलो में संध्या, 53 किलो में वाराणसी की नेहा यादव ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग बालक के वॉलीबॉल में आजमगढ़, बैडमिंटन एकल में चंदौली के ओम सोलंकी, युगल में ओम सोलंकी चंदौली, कुश्ती 57 किलो में वाराणसी के बजरंग राजभर, 61 किलो में मिर्जापुर के महेश, 65 किलो में मिर्जापुर के संदीप यादव ने स्वर्ण जीता। जूनियर वर्ग महिला वॉलीबॉल में मिर्जापुर, बैडमिंटन (एकल) में चंदौली की श्वेता पाल, कुश्ती 50 किलो में मिर्जापुर की खुशबू बिंद, 53 किलो में वाराणसी की रेशमा यादव, 59 किलाे में वाराणसी की आरोही यादव ने स्वर्ण पदक जीता। सीनियर वर्ग पुरुष वॉलीबॉल में चंदौली, बैडमिंटन एकल में चंदौली के मुशाहिद हुसैन, कुश्ती 57 किलो में चंदौली के मुलायम यादव ने स्वर्ण पदक जीता। सीनियर वर्ग महिला वॉलीबॉल में जौनपुर, बैडमिंटन एकल में चंदौली की यशिका सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। इस मौके पर मनोज कुमार, नितीश राय, दिलीप, रामानुज यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रादेशिक प्रतियोगिता में खेलेंगे स्वर्ण पदक विजेता
जोन स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्यस्तरीय सब जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता दिनांक 9 से 11 मार्च तक अमरोहा में जबकि जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता 2 से 4 मार्च तक झांसी में और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता 6 से 8 मार्च तक लखनऊ में खेली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed