फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Call 600 office-bearers and members across 95 clubs to recruit one new member each

Varanasi News: 95 क्लबों के 600 पदाधिकारियों व सदस्यों को एक सदस्य जोड़ने का आह्वान, नया रिकॉर्ड; जानें खास

Sun, 09 Aug 2026 05:34 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 09 Aug 2026 05:34 AM IST
सार

लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321 ई का 41वां अधिष्ठापन समारोह नंदगांव रिसॉर्ट में उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। समारोह में 95 क्लबों के करीब 600 पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। पदाधिकारियों ने सेवा कार्यों को और विस्तार देने पर जोर दिया। सभी सदस्यों से क्लब से कम से कम एक नए सदस्य को जोड़ने का आह्वान किया गया।

विज्ञापन
Varanasi Call 600 office-bearers and members across 95 clubs to recruit one new member each
क्लब के सदस्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321 ई का 41वां अधिष्ठापन समारोह नंदगांव रिसॉर्ट में उल्लास के माहौल में संपन्न हुआ। क्लब के नए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उदय चंदानी की अध्यक्षता में 95 क्लबों के छह सौ से अधिक पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। उन्हें शपथ दिलाई गई। इस दौरान दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल और महिलाओं को सिलाई मशीन नि:शुल्क दी गईं। साथ ही 107 एमजेएफ सदस्य बनाए गए, जो क्लब के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड है।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि बीएचयू के कुलपति अजीत कुमार चतुर्वेदी सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। उमेश कक्कड़ को डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम और श्याम बाबू वर्मा को डिप्टी गवर्नर द्वितीय का पदभार सौंपा गया। कुलपति ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी। कहा कि लायंस क्लब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सेवा करता है। इसके सदस्य हमेशा सेवा के लिए तत्पर रहते हैं।

विज्ञापन

विनय मित्तल ने लायन सदस्यों का आह्वान किया कि कम से कम एक सदस्य जोड़ें और एक सेवा प्रकल्प संपादित करें। इस भावना को आत्मसात करें। उदय चंदानी ने बताया कि सदस्यों को स्थायी सेवा प्रकल्प के तहत दिव्यांग बच्चों के लिए स्कूलों में सेवाएं शुरू की जाएंगी। शीघ्र ही प्रयागराज में एक वृद्धाश्रम खोला जाएगा। 

पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक एवं कंस्टीट्यूशनल एरिया लीडर लायन जितेंद्र सिंह चौहान ने उप मंडलाध्यक्ष प्रथम उमेश कक्कड़, उप मंडलाध्यक्ष द्वितीय श्याम बाबू वर्मा तथा कैबिनेट के पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर पदस्थापित किया। उन्होंने 46 सदस्यों को लायंस इंटरनेशनल फाउंडेशन को दान देने के लिए प्रेरित किया। दुबई से आए लायन राजेश अग्रवाल ने फाउंडेशन को विशेष सहयोग देने की घोषणा की।

इंस्टॉलेशन अधिकारी वीके चौहान ने नवनियुक्त गवर्नर उदय चंदानी को क्लब की बागडोर सौंपते हुए सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। क्लब के पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक डॉ. जगदीश गुलाटी ने सदस्यों को सक्रियता से सेवा कार्य करने के लिए प्रेरित किया। स्वागत आयोजक पूर्व डिस्ट्रिक्ट मंडलाध्यक्ष बलबीर सिंह बग्गा एवं अनिल तुलस्यान तथा संचालन आनंद श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर अनिल तुलस्यान, लालू मित्तल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed