{"_id":"67646a1032c25102ac01b713","slug":"varanasi-breaking-atmosphere-gets-heated-in-bhu-campus-clash-between-two-student-groups-sit-in-outside-host-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi : बीएचयू परिसर में माहौल गर्म, वार्डन पर थप्पड़ मारने का आरोप; आधी रात छात्रावास के बाहर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi : बीएचयू परिसर में माहौल गर्म, वार्डन पर थप्पड़ मारने का आरोप; आधी रात छात्रावास के बाहर धरना
Fri, 20 Dec 2024 07:09 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Fri, 20 Dec 2024 07:09 AM IST
सार
वार्डन को थप्पड़ मारने के बाद छात्र छात्रावास के बाहर धरने पर बैठ गए। मौके पर बीएचयू का प्रशासनिक अमला मौजूद थे और लंका थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
धरने पर बैठे बीएचयू के छात्र
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बीएचयू कैंपस में एलबीएस हॉस्टल के छात्र बृहस्पतिवार आधी रात हॉस्टल के वार्डन पर एक छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप लगाकर हॉस्टल के सामने रास्ता जाम कर धरने पर बैठ गए। इस दौरान वार्डन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों ने इस्तीफे की मांग की। धरने पर बैठे छात्रों ने बताया कि उनके हॉस्टल के मेस में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। इस पर पास में धनवंतरि हॉस्टल में चलने वाले मेस में मेस महाराज से बातकर उनको खाने की धनराशि जमा की गई।
विज्ञापन
पिछले कुछ दिन से यहां खाना खाया जा रहा था। इस बीच बुधवार की रात में खाने के दौरान धनवंतरि हॉस्टल में रहने वाले मेडिकल छात्रों ने दुर्व्यवहार किया। जब इसका विरोध किया गया तो मेडिकल छात्रों ने फोटो खींची और हॉस्टल से भगा दिया। इसकी जानकारी देने के लिए चीफ प्रॉक्टर आफिस जा रहे थे कि एलबीएस हॉस्टल के वार्डन ने एक छात्र को थप्पड़ मार दिया। छात्रों ने बताया कि जब तक वार्डन इस्तीफा नहीं देंगे और मेडिकल छात्र माफी नहीं मागेंगे तब तक धरना खत्म नहीं करेंगे।
विज्ञापन
इस बारे में चीफ प्रॉक्टर प्रो.एसपी सिंह ने बताया कि धनवंतरि और एलबीएस हॅास्टल के छात्रों के बीच कहासुनी के बाद से एलबीएस के छात्र नाराज हैं। बातचीत कर छात्रों को मनाने का प्रयास किया जा रहा है। उनसे बातचीत कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन