फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Boat News: Boats will not run in Ganga for one day in a month, Manjhi community will do social service

Varanasi Boat News:महीने में एक दिन गंगा में नहीं चलेंगी नावें, मांझी समाज करेगा समाजसेवा

Fri, 22 Mar 2024 03:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Boat News: Boats will not run in Ganga for one day in a month, Manjhi community will do social service
गंगा में महीने में एक नौकायन बंद रहेगा। इस दिन मांझी समाज समाजसेवा का कार्य करेगा। 14 से 16 तारीख के बीच किसी एक दिन नाव बंद करने पर मुहर लग सकती है। मां गंगा निषाद राज सेवा न्यास के अध्यक्ष प्रमोद मांझी ने बताया कि मांझी समाज एक दिन व्यावसायिक गतिविधियों को पूरी तरह बंद रखेगा। इस दिन नगर निगम, जल पुलिस और अन्य विभागों के बीच बेहतर सामंजस्य बनाकर नाविकों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन


इस फैसले पर एकराय बनाने के लिए मां गंगा निषाद राज सेवा न्यास के नेतृत्व में कई दौर की बैठकें हो चुकी है। सभी 84 घाटों के नाविकाें से विमर्ष के बाद तिथियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। मां गंगा निषाद राज सेवा न्यास के अध्यक्ष प्रमोद मांझी ने बताया कि काशी में पर्यटक बढ़े हैं और यहां काम भी बढ़ा है। नाविक समाज ने श्रीराम को सेवा दी है। महादेव की नगरी आने वाले पर्यटक यहां से अच्छे स्मृतियों को सहेजें इसपर नाविक समाज काम कर रहा है। मांझी समाज महीने में एक दिन व्यावसायिक गतिविधियों को पूरी तरह बंद रखकर समाज सेवा का कार्य करेगा।
विज्ञापन

एक दिन की बंदी से होगा 60 लाख रुपये का नुकसान
गंगा में एक दिन नौका संचालन नहीं होने से पर्यटन बाजार को करीब 60 लाख रुपये का नुकसान होगा। काशी में राजघाट से रविदास घाट के बीच प्रतिदिन पांच क्रूज के अलावा करीब 1800 नावों का संचालन होता है। पर्यटन विभाग के मुताबिक प्रतिदिन काशी में कम से कम तीन से चार लाख पर्यटक आते हैं। टूर ऑपरेटरों के मुताबिक देसी विदेशी सैलानियों में ज्यादातर गंगा आरती के अलावा गंगा की सैर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed