Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi BLW Surya Sarovar is being decked up for Chhath Puja

वाराणसी: छठ पूजा के लिए सज रहा बरेका का सूर्य सरोवर, रंग-बिरंगी झालरों से होगी रोशनी

Thu, 12 Nov 2026 07:54 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Thu, 12 Nov 2026 07:54 PM IST
सार

बरेका स्थित सूर्य सरोवर पर छठ पूजा को लेकर साफ-सफाई, सुरक्षा और सजावट का काम तेजी से चल रहा है। परिसर को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया जा रहा है। रविवार शाम पांच बजे पहला अर्घ्य दिया जाएगा।

विज्ञापन
Varanasi BLW Surya Sarovar is being decked up for Chhath Puja
बरेका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर बरेका स्थित सूर्य सरोवर पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सरोवर परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा, विद्युत प्रकाश और सजावट के साथ श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। छठ पूजा के अवसर पर पूरे परिसर को रंग-बिरंगी विद्युत झालरों और आकर्षक रोशनी से सजाया जा रहा है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

Varanasi BLW Surya Sarovar is being decked up for Chhath Puja
बरेका, वाराणसी - फोटो : अमर उजाला

हजारों व्रती करेंगे सूर्यदेव की उपासना
बरेका स्थित सूर्य सरोवर पर प्रत्येक वर्ष छठ पूजा के दौरान हजारों की संख्या में व्रती महिलाएं और पुरुष पहुंचते हैं। परिसर और आसपास रहने वाले श्रद्धालु यहां भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि व मंगलमय जीवन की कामना करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार शाम पांच बजे होगा पहला अर्घ्य
छठ पूजा के क्रम में रविवार को शाम पांच बजे व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगी। इसके बाद सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। पर्व को लेकर सरोवर परिसर में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed