फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi bjp news

पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर जलेंगे 1100 दीपक

Thu, 24 Sep 2020 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
varanasi bjp news
एकात्म मानववाद के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती शुक्रवार को है। जयंती की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को भाजपा की ओर से पड़ाव स्थित पं दीनदयाल स्मृति उपवन में 1100 दीपक जलाएं जाएंगे। 24 सितंबर से कार्यक्रम की श्रृंखला गांधी जयंती दो अक्टूबर तक चलेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों ने पड़ाव स्थित स्मृति उपवन का निरीक्षण किया। भाजपा ने तय किया कि बूथ स्तर पर जन्म जयंती मनाई जाएगी। भाजपा काशी क्षेत्र के महामंत्री अशोक चौरसिया ने बताया कि पड़ाव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल पर दो दिवसीय आयोजित होने वाले कार्यक्रम के तहत जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर पर 1100 दीप जलाकर स्मृति स्थल को जगमग किया जाएगा। इसके पश्चात 25 सितंबर को उनके जन्म जयंती के दिन सुबह 8.30 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

104वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में 104 कार्यकर्ताओं द्वारा स्मृति स्थल पर 104 पौधरोपण किया जाएगा। भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि दो सत्रों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में वाराणसी महानगर, जिला और चंदौली जनपद के सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, सभी प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्र पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं समस्त मंडल अध्यक्ष शामिल होंगे। स्मृति स्थल निरीक्षण में प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय, चंदौली जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, शिवशंकर पटेल, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, प्रवीण सिंह गौतम, संजय सोनकर, संतोष सोलापुरकर, रौनी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed