फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Bike-raped youth dies, one injured due to collision with cargo magic

वाराणसी: मालवाहक मैजिक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

Tue, 07 Jan 2020 06:58 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 07 Jan 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
Varanasi: Bike-raped youth dies, one injured due to collision with cargo magic
क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर टिसौरा बाजार (बभनपुरा) में मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार मालवाहक मैजिक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रख कर जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो सभी डीएम को बुलाने की मांग करने लगे।

विज्ञापन


एसडीएम सदर ने आश्वस्त किया कि नियमानुसार आर्थिक मदद दी जाएगी तो ग्रामीण शांत हुए और लगभग दो घंटे बाद जाम खत्म हुआ। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। पुलिस के अनुसार हादसे में जान गंवाने वाले युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सिर पर लगी गंभीर चोट उसकी मौत का कारण बनी।
विज्ञापन

 

चोलापुर थाना अंतर्गत टिसौरा गांव निवासी वकील अहमद (25) लखनपुर गांव के गोलू विश्वकर्मा (22) के साथ बभनपुरा स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक से गया था। बाइक गोलू चला रहा था और वकील पीछे बैठा था। बाइक से दोनों पेट्रोल पंप से निकले तभी वाराणसी से आजमगढ़ की ओर जा रही तेज रफ्तार मैजिक ने टक्कर मार दी। हादसे में वकील की मौके पर ही मौत हो गई और गोलू घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद थोड़ी दूर जाकर चालक मैजिक खड़ी कर भाग निकले। परिजनों के अनुसार अविवाहित वकील एक क्लीनिक में पैरामेडिकल स्टाफ के तौर पर काम करता था। पुलिस की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे वकील के दो बड़े भाइयों और पिता सियाजुद्दीन का रो-रोकर बुरा हाल था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed