वाराणसी: बीडीसी राजू राजभर की हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार, अन्य तीन की तलाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में चौबेपुर थाना क्षेत्र के बराई गांव में होली पर रंग गुलाल लगाने में बीडीसी राजू राजभर की हत्या का तीसरा अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि गुरुवार को कैथी गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभी इस मामले में तीन और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाना है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस की टीमें गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं। जल्दी ही अन्य आरोपी गिरफ्तार होंगे। वहीं, न्यायालय में भी एक अन्य आरोपी बराई निवासी सोनू यादव ने आत्मसमर्पण कर दिया। अब इस घटना के दो अन्य आरोपीयों की तलाश जारी है।
ये था मामला
पुलिस के अनुसार, चौबेपुर थाना क्षेत्र के बराई गांव के कुछ युवकों का झुंड होली के दिन निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य राजू राजभर(35) के घर गया था। राजू की पत्नी सुनीता के अनुसार झुंड में शामिल लोग उनसे बदतमीजी करते हुए उन्हें अभद्र तरीके से अबीर लगाने का प्रयास करने लगे। उनके नाराजगी जताने पर राजू ने विरोध किया तो अबीर लगाने आए युवकों के झुंड में शामिल लोगों से उनकी कहासुनी हुई।
इसके थोड़ी देर बाद 20-25 की संख्या में लोग राजू के घर के सामने उन्हें और उनके परिवार के लोगों को गाली देने लगे। घर में सोये हुए राजू राजभर को उनकी पत्नी ने बताया कि बाहर लोग गाली दे रहे हैं। यह सुनकर राजू सभी से गाली देने की वजह को पूछने के लिए गए और इसी बीच उन पर लाठी-डंडे से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई थी।
बीचबचाव करने पहुंची सुनीता देवी व उसका बेटा अजय और राजू के भाई अरविंद, गोविंद व गोरख और मां बेला की भी जमकर पिटाई की गई। इन सभी का इलाज पीएचसी नरपतपुर में कराया गया।
सुनीता देवी की तहरीर के आधार पर बराई गांव के विशाल पांडेय, सन्नी यादव, जितेंद्र यादव, कल्लू पांडेय, नितेश प्रजापति और सोनू यादव के खिलाफ चौबेपुर थाने में हत्या सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था।