{"_id":"586c9d1a4f1c1b943a159600","slug":"varanasi-babatpur-airport-threat-of-a-terrorist-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का खतरा
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Wed, 04 Jan 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
स्कूल में आतंकी हमला
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 31 जनवरी तक विजिटर टिकट पर रोक लगा दी गई है। खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद यहां हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। यह निर्णय खुफिया इनपुट के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सुरक्षा के मद्देनजर लिया है।
विज्ञापन
मुख्य टर्मिनल भवन के विजिटर एरिया से लेकर एयरपोर्ट पर आने-जाने वालों पर नजर भी रखी जा रही है। खुफि या एजेंसियों द्वारा पिछले दिनों हवाई अड्डे के विजिटर एरिया में आतंकी हमले की आशंका जताई गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी मुख्यालय द्वारा 29 दिसंबर को बाबतपुर हवाई अड्डे पर पत्र भेजकर जानकारी देते हुए मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए। मुख्यालय के पत्र के बाद न केवल सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई बल्कि विजिटर टिकट पर भी 30 जनवरी तक रोक लगा दी गई।
विज्ञापन
एयरपोर्ट के कार्यवाहक डायरेक्टर आरके वर्मा का कहना है कि ख़ुफिया इनपुट के बाद मुख्यालय से विजिटर टिकट पर रोक लगाने के आदेश के बाद यह कदम उठाया गया है।
बता दें कि इसके पहले गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा संबंधी कारणों से विजिटर टिकट पर रोक 20 जनवरी से 31 जनवरी तक लगती थी।