Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Auto rickshaw driver locked inside house beaten two accused arrested posters sale house viral

वाराणसी: आटो चालक को घर में बंद कर पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार; मकान बेचने के पोस्टर वायरल होने से इलाके में चर्चा

Thu, 12 Nov 2026 11:34 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 12 Nov 2026 11:34 PM IST
सार

वाराणसी में आटो चालक युवक को घर में बंद कर लोहे की रॉड से पीटने का आरोप है। घायल का मंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने नौ नामजद और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मकान बेचने के पोस्टर भी वायरल हुए हैं।

विज्ञापन
Varanasi Auto rickshaw driver locked inside house beaten two accused arrested posters sale house viral
थाने में घंटों चली पंचायत। - फोटो : संवाद

विस्तार

जैतपुरा थाना क्षेत्र के सरैया स्थित भरौटी में आटो चालक को घर में बंद कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आकाश वर्मा (25) को गंभीर हालत में मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने दूसरे समुदाय के युवकों पर लोहे की रॉड से सिर और चेहरे पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में नौ नामजद और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


घटना को लेकर बृहस्पतिवार रात हिंदू संगठन से जुड़े कुछ लोग जैतपुरा थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उन्हें बताया कि मामले में आशिफ और साजिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने दर्ज किया मामला

आकाश की मां मुन्नी देवी ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा बुधवार दोपहर घर से निकला था। घर के पास कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद युवकों ने उसे एक घर में बंद कर लिया और बेरहमी से पीटा। लोहे की रॉड से सिर और चेहरे पर हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर मंडलीय अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।

इस घटना के बाद भरौटी इलाके में तनाव और असुरक्षा को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। इलाके के कुछ हिंदू परिवारों की ओर से अपने घरों के बाहर मकान बेचने के पोस्टर लगाए जाने का मामला सामने आया है। इससे संबंधित फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि, पोस्टर लगाए जाने के पीछे की परिस्थितियों और दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

जैतपुरा थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में नौ नामजद और अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed