{"_id":"587755964f1c1b7840ba8766","slug":"varanasi-assi-ghat-durgakund-heritage-walk","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के दुर्गाकुंड से अस्सी घाट तक होगा हेरिटेज वॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी के दुर्गाकुंड से अस्सी घाट तक होगा हेरिटेज वॉक
जय नारायण सिंह यादव, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 12 Jan 2017 03:38 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी अस्सी घाट
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेरिटेज सिटी डेवलपमेंट एंड आग्मेंटेशन योजना (हृदय) के तहत होने वाले विकास कार्य देर से ही सही मगर अब धरातल पर उतरने लगे हैं। दुर्गाकुंड से अस्सी घाट तक का रास्ता जल्द बदला नजर आएगा। इस मार्ग पर हेरिटेज वॉक बनाने का काम तेज हो गया है।
विज्ञापन
दीवारों से लेकर सड़क तक को संवारा जा रहा है। पेयजल व्यवस्था के साथ ही बेंच लगाए जाएंगे। इन कार्यों पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे। दुर्गाकुंड से अस्सी मार्ग पर दीवारों को स्टोन कलर कराया जा रहा है।
विज्ञापन
साथ ही जगन्नाथ गली में दीवार पर देवी-देवीताओं के साथ ही काशी की विरासत को उकेरा जाएगा। पंचमेश्वर मंदिर और नंदी बाबा भी हेरिटेज वॉक की शोभा बढ़ाएंगे। दुर्गाकुंड आनंद पार्क और अस्सी घाट पर वाटर एटीएम लगेगा। ताकि इस मार्ग पर हेरिटेज वाक करने वालों को सहूलियत और सुविधा हो।
विज्ञापन
वहीं दुर्गाकुंड तालाब के किनारे रबर इंटर लाकिंग कराई जाएगी। दुर्गाकुंड-बीएचयू मुख्य मार्ग पर हेरिटेज लुक में एक गेट का भी निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा अस्सी तक इस मार्ग से गुजरने वालों के लिए जगह-जगह बेंच बनेंगे।
दुर्गाकुंड तालाब की बाउंड्री भी पीछे कराई जा रही है। इससे सड़क चौड़ी होगी। नगर निगम के चीफ इंजीनियर कैलाश सिंह ने बताया कि हृदय के तहत इस योजना को साकार किया जा रहा है। यह शहर का पहला हेरिटेज वॉक होगा, जो क्षेत्रीय लोगों के साथ-साथ सैलानियों को आकर्षित करेगा।