फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi artist staging play in new delhi

काशी के कलाकार नई दिल्ली में करेंगे नाटक का मंचन, जानिए इसकी खासियत

Sun, 21 Oct 2018 11:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 21 Oct 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
Varanasi artist staging play in new delhi
राम की शक्तिपूजा - फोटो : file photo
काशी की रूपवाणी संस्था अपने नाटक ‘राम की शक्तिपूजा’ का 50वां मंचन करने जा रही है। 31 अक्तूबर को होने वाले इस मंचन का साक्षी बनेगा नई दिल्ली का कमानी ऑडिटोरियम।
विज्ञापन


भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) की ओर से आयोजित इंटरनेशनल रामायण फेस्टिवल में ये नाटक भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। इस महोत्सव में रामकथा पर आधारित अलग-अलग देशों की प्रस्तुतियों का भी प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन


हिंदी के महान कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की कविता पर आधारित इस नाटक का मंचन फरवरी, 2013 से हो रहा है। अब तक देश के कई प्रमुख अवसरों, समारोहों और कलाकेंद्रों में इसका मंचन किया जा चुका है। नाटक के मुख्य पात्रों की भूमिका लड़कियां ही निभाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में इस प्रस्तुति के लिए इस नाटक के निर्देशक व्योमेश शुक्ल को थिएटर डायरेक्शन के लिए संगीत नाटक अकादमी का उस्ताद बिस्मिल्ला खां युवा पुरस्कार भी मिल चुका है।

‘राम की शक्तिपूजा’ के साथ-साथ रूपवाणी चित्रकूट, कामायनी, रश्मिरथी, पंचरात्रम और शेक्सपियर के मशहूर नाटक मैकबेथ के हिंदी रूपांतरण का मंचन कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed