{"_id":"5b865e0042c79246627abec8","slug":"varanasi-artist-famous-on-social-media-platform","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस के डिजिटल मंच स्टार, सोशल मीडिया पर लाइक और कमेंट्स की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस के डिजिटल मंच स्टार, सोशल मीडिया पर लाइक और कमेंट्स की भरमार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 29 Aug 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
कथक विधा से जुड़े गौरव-सौरभ
- फोटो : amar ujala
सूचना क्रांति के युग में डिजिटल मंच पर कई टैलेंट उभर कर सामने आ रहे हैं। बनारस के कई युवा ऐसे हैं, जिनकी छुपी प्रतिभा इस मंच से जब लोगों के सामने आई तो लाइक करने वालों और कमेंट्स देने वालों की संख्या बढ़ती चली गई। ये युवा फेसबुक, यू-ट्यूब, ट्विटर पर अपनी परफार्मेंस दे रहे हैं। म्यूजिकली, स्मूल्स जैसे ऐप भी इन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दे रहे हैं। गीत, संगीत, फिल्म और ऐक्टिंग के साथ जिम और ट्यूशन की भी पाठशाला सोशल मीडिया और ऐप के माध्यम से चलाई जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
शहर के उभरते नाम
गौरव-सौरभ मिश्र
- फोटो : amar ujala
गौरव-सौरभ मिश्र
कथक विधा से जुड़े युवा कलाकार गौरव-सौरभ मिश्र भले ही कभी-कभार स्टेज पर नजर आते हों मगर ‘डिजिटल मंच’ पर वह अक्सर परफार्मेंस देते रहते हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम पर अक्सर वह अपनी डांस वीडियो और फोटो अपलोड करते हैं। उन्हें पसंद करने वालों और उनके फालोअर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है।
उज्ज्वल पांडेय
50 से ज्यादा लघु फिल्में बना चुके उज्ज्वल पांडेय सोशल मीडिया पर ही अपनी फिल्म का प्रमोशन और रिलीज करते हैं। इसी डिजिटल मंच पर परोसे गये टैलेंट से उनको शार्ट फिल्म के लिये दादा साहब फाल्के पुरस्कार भी मिला।

और भी कई नाम
demo pic
फिजिक इंजीनियर जय सिंह की पूरी जिम यू-ट्यूब पर चलता है। वह फिट रहने के अलग-अलग टिप्स वीडियो के माध्यम से शेयर करते हैं जिसे हजारों लोग देखते हैं। इसी प्रकार राज त्रिपाठी की शार्ट फिल्में व सिद्धांत सिंह सोशल मीडिया पर ही इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते हैं। ऐसे कई युवा हैं जिनकी प्रतिभा सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंच रही है।