फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi and chandauli Fake tantrik busted after rape acused

बनारस और चंदौली में ढोंगी बाबाओं की करतूत उजागर, एक गिरफ्तार, एक फरार

Sun, 03 Jun 2018 01:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 03 Jun 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
varanasi and chandauli Fake tantrik busted after rape acused
बीते 48 घंटे में यूपी के दो जिलों वाराणसी और चंदौली में ढोंगी बाबाओं की गंदी करतूत सामने आई है। वाराणसी में ढोंगी बाबा ने एक युवती के साथ छेड़खानी हुई वहीं चंदौली में विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव के ओझा ने 30 मई को झाड़-फूंक के बहाने विवाहिता से दुष्कर्म किया। विवाहिता की शिकायत पर शनिवार की रात थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ओझा की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


पीड़ित युवती एक बच्चे की मां है। पिछले कई माह से वह बीमार चल रही थी। कुछ लोगों ने इसे भूत प्रेत का चक्कर बताया। इसको देखते हुए विवाहिता 30 मई को अकेले ही तेंदुआ गांव में जवाहिर के यहां झाड़-फूंक कराने गयी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता द्वारा थाने में दी गईं तहरीर के अनुसार झाड़-फूंक के बहाने ओझा जवाहिर ने उससे दुष्कर्म किया। यही नहीं इसका जिक्र किसी से करने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी विवाहिता अपने मायके चली गई और अपनी मां से पूरी बात बताई।

मां के हिम्मत बढ़ाने पर परिवार वालों के साथ शनिवार की देर शाम नौगढ़ थाना पहुंच कर विवाहिता ने ओझा के खिलाफ तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने ओझा के खिलाफ मुकदमा दर्ज की है। पुलिस के अनुसार ओझा की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

बनारस में युवती की बची इज्जत

varanasi and chandauli Fake tantrik busted after rape acused
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी  के आदमपुर थाना क्षेत्र के गायघाट इलाके में खुद को तांत्रिक बताने वाले एक शख्स ने शनिवार को एक युवती को झांसा देकर उसके साथ छेड़खानी की। युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी तांत्रिक रंगनाथ मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक रंगनाथ पर पहले भी ऐसे आरोप लग चुके हैं।

युवती आदमपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। मूलत: कोनिया का निवासी रंगनाथ मिश्रा गायघाट इलाके में रहकर तंत्र-मंत्र का काम करता था। शादी तय न हो पाने से परेशान युवती को उसने तंत्र विद्या से पूजा-पाठ के लिए गायघाट स्थित अपने ठिकाने पर बुलाया।

युवती के मुताबिक तांत्रिक ने उसे आंख बंद करके साधना करने को कहा। जब युवती ने आंखें बंद कीं तो आरोपी उसके साथ छेड़खानी करने लगा। युवती किसी प्रकार वहां से बचकर अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

इंस्पेक्टर आदमपुर राजीव सिंह ने बताया कि मूल रूप से कोनिया इलाके में रहने वाला रंगनाथ मिश्रा गायघाट के कामेश्वर महादेव इलाके में तंत्र-मंत्र से पूजा-पाठ कराता है। उस पर पहले भी महिलाओं के साथ छेड़खानी के आरोप लग चुके हैं। उसे गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed