{"_id":"58fcfaab4f1c1bc4608b52cc","slug":"varanasi-all-road-jam-late-night-due-to-barathi-disco","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बारातियों के डिस्को से बनारस हुआ जाम,चौराहों से नदारद रही ट्रैफिक पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारातियों के डिस्को से बनारस हुआ जाम,चौराहों से नदारद रही ट्रैफिक पुलिस
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 24 Apr 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
बड़ी संख्या में निकली बारातों के चलते समस्या हुई गंभीर
- फोटो : अमर उजाला
आम दिनों में भी जाम की समस्या से जूझने वाले शहर में रविवार की रात अलग-अलग क्षेत्रों में निकली बारातों ने समस्या को और गंभीर बना दिया। प्रमुख मार्गों, हर दूसरी गली में वाहनों की कतार लगी नजर आई।
जाम में लोग घंटों फंसे रहे तो वहीं कुछ लोगों ने पुलिस अधिकारियों, 100 नंबर पर डॉयल कर जाम की शिकायत की।
शहर में जगह-जगह अतिक्रमण और हो रहे निर्माण कार्यों के चलते वैसे ही जाम लगता रहता है।
रविवार की शाम को रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल के आस-पास भीड़ बढ़ जाती है। 23 अप्रैल को लगन भी तेज थी। जिसके चलते सड़कों पर रोड लाइट और डीजे पर डांस करने वालों की बाढ़ सी आ गई। जब यह सब कारण एक साथ मिले तो शहर के रिहायशी इलकों से लेकर संकरी गलियां तक जाम के झाम से कराहती नजर आईं।
मैदागिन-लहुराबीर मार्ग-मलदहिया मार्ग, मैदागिन-गोदौलिया-मदनपुरा-बंगाली टोला-अस्सी मार्ग, गोदौलिया-लक्सा, मलदहिया-सिगरा-रथयात्रा मार्ग, महमूरगंज-रथयात्रा, सिगरा-महमूरगंज आदि में वाहनों की लंबी कतार नजर आई।
विज्ञापन
यही नही मंडुवाडीह, लंका आदि क्षेत्र भी जाम की समस्या से जूझते रहे।

Trending Videos
बीमार और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी
चौराहों से नदारद रही ट्रैफिक पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शादियों में शामिल होने निकले लोग घंटो इसी में फंसे रहे। यही नहीं बीमार और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। मुख्य मार्ग जाम होने पर लोगों ने गलियों से निकलने की कोशिश की।
देखते ही देखते गलियों में भी जाम लग गया। जाम में फंसे लोगों ने 100 नंबर पर डायल कर समस्या की शिकायत की। वहीं कुछ लोगों ने पुलिस अधिकारियों को फोनकर सहयोग मांगा। कई चौराहों पर से ट्रैफिक पुलिस नदारद जिसके चलते यह समस्या और भी गंभीर बन गई।