{"_id":"6943ee6356d01eeb650fa4ac","slug":"varanasi-airport-winter-schedule-first-flight-at-7-35-am-and-last-flight-at-9-45-pm-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Airport Winter Schedule: वाराणसी एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट सुबह 7:35, अंतिम रात 9:45 बजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Airport Winter Schedule: वाराणसी एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट सुबह 7:35, अंतिम रात 9:45 बजे
Thu, 18 Dec 2025 05:37 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 18 Dec 2025 05:37 PM IST
सार
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। कोहरे और ठंड के मौसम को देखते हुए 16 दिसंबर से 15 फरवरी तक का शेड्यूल जारी किया गया है। ऐसे में पहली फ्लाइट सुबह 7:35 तो अंतिम रात 9:45 बजे उड़ान भरेगी।
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 16 दिसंबर से 15 फरवरी तक, दो महीने के लिए विंटर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। कोहरे और ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए इस दौरान उड़ानों का समय बदला गया है। नए शेड्यूल के तहत अब सुबह 7:35 बजे पहली उड़ान का आगमन होगा, जबकि रात्रि का अंतिम विमान रात 9:45 बजे तक संचालित होगा।
विज्ञापन
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार विंटर शेड्यूल में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को भुवनेश्वर से आने वाला एटीआर विमान सुबह 7:35 बजे वाराणसी पहुंचेगा। इसके बाद सुबह 8:15 बजे रवाना होगा। इसके बाद दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, हैदराबाद, अहमदाबाद, कोलकाता, चेन्नई, जयपुर, पुणे, शारजाह और मस्कट सहित देश-विदेश के प्रमुख शहरों के लिए पूरे दिन उड़ानों का संचालन रहेगा।
विज्ञापन
नए शेड्यूल के अनुसार दिल्ली के लिए पहली उड़ान सुबह 9:00 बजे निर्धारित की गई है। बंगलूरू के लिए सुबह 10:00 बजे, 11:00 बजे से मुंबई, 11:15 बजे से हैदराबाद और 11:25 बजे से कोलकाता के लिए विमान संचालित होंगे।
विज्ञापन
ऐसे ही दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे के बीच दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू और हैदराबाद रूट पर लगातार उड़ानों की आवाजाही रहेगी। दोपहर बाद 2:15 बजे से लेकर 5:10 बजे तक दिल्ली, हैदराबाद, बंगलूरू, मुंबई और अहमदाबाद के लिए कई उड़ानें निर्धारित की गई हैं।
शाम 6:30 बजे से रात्रि 9:45 बजे तक इंडिगो, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा एयर की उड़ानों के माध्यम से मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद और हैदराबाद के लिए आवागमन जारी रहेगा।
एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि कोहरे के कारण सुबह और देर रात के स्लॉट को सीमित रखा गया है। विंटर शेड्यूल लागू होने से यात्रियों को पहले से अपनी यात्रा की योजना बनाने में सहूलियत मिलेगी।