{"_id":"5bcf66d7bdec2269917256a9","slug":"varanasi-airport-passenger-find-insect-in-food","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी एयरपोर्ट पर खाद्य पदार्थ में मिला कीड़ा, यात्री ने ट्वीट कर की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी एयरपोर्ट पर खाद्य पदार्थ में मिला कीड़ा, यात्री ने ट्वीट कर की शिकायत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर खाद्य पदार्थ में मिला कीड़ा
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते सितंबर माह में स्पाइस जेट के विमान में एक्सपायरी डेट का पेय पदार्थ परोसने की जांच चल ही रही है कि सोमवार को एक नए मामले ने बखेड़ा खड़ा कर दिया है। बाबतपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को यात्रा के लिए पहुंचे मनीष मोदी नामक यात्री ने खाने के लिए खरीदे गए समान में कीड़ा मिलने की शिकायत की।
खाद्य पदार्थ में मिले कीड़े की फोटो बना कर नागरिक उड्डयन मंत्रालय सहित जिम्मेदार अधिकारियों को ट्वीट कर दिया। यात्री के ट्वीट किए जाने पर वाराणसी एयरपोर्ट के ट्विटर अकाउंट द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। बाद में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने वाराणसी एयरपोर्ट को जांच करने हेतु निर्देशित किया तब जाकर स्थानीय अधिकारियों की तंद्रा टूटी।
सूत्रों की मानें तो पहले भी इस दुकान से से दिए गए खाने में कीड़े पाए जाने की शिकायत मिल चुकी है। एयरपोर्ट निदेशक से इस संबंध में बात करने का प्रयास किया गया पर उनका फोन नहीं उठा। जानकारी के मुताबिक, यात्री ने पहले तो दुकान के इंचार्ज से शिकायत किया जहां उसकी बात नहीं सुनी गई। इसके बाद उसने एयरपोर्ट के स्थानीय अधिकारियों से शिकायत की मगर कोई उचित कार्रवाई न हुई।

Poor hygiene, insect in food at Varanasi Airport, Lounge run by Pradeep Hotel. @AAI_Official @awcoa @avgeekretweeter @sureshpprabhu @MoCA_GoI pic.twitter.com/4GQXEB36y0
— 𝓜𝓪𝓷𝓲𝓼𝓱 𝓜𝓸𝓭𝓲 (@iManishModi) October 22, 2018
विमान में एक्सपायरी डेट का पेय पदार्थ मिलने पर हुआ था हंगामा
बीते सितंबर माह के अंत्म हफ्ते में स्पाइस जेट के विमान में बनारस से दिल्ली जा रहे यात्री को एक्सपायर डेट का पेय देने पर जमकर हंगामा हुआ था।। यात्री ने उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत की थी। साथ ही विमान के क्रू मेंबर पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। स्पाइस जेट के विमान एस जी 2196 से दिल्ली जा रहे यात्री विवेक अग्रवाल ने विमान के क्रू मेंबर से कुछ पेय पदार्थ व खाने का ऑर्डर किया।
विमान कर्मी ने उन्हें पेय पदार्थ तथा कुछ खाने की वस्तु दी। जब उन्होंने पेय पदार्थ का पैकेट देखा तो उसमें पैकिंग डेट 23 मार्च 2018 था और छह महीने तक इस्तेमाल करने की बात लिखी थी। यह देख यात्री ने इसकी शिकायत विमान कर्मी से की।
उसका आरोप था कि क्रू मेंबर ने कहा कि उनके पास यही है यही लेना होगा। इससे नाराज यात्री ने विमान में हंगामा किया और इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों को करने की बात कही। दिल्ली पहुंचे यात्री ने इसकी शिकायत स्पाइस जेट के उच्च अधिकारियों से की साथ ही उपभोक्ता फोरम में भी जाने की बात कही।