फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi airport : Jimmy and Jani retired security command of Babatpur airport, now Siya and Simba got the responsibility

वाराणसी: बाबतपुर एयरपोर्ट की सुरक्षा कमान संभालने वाले श्वान जिमी और जानी रिटायर्ड, अब सिया और सिम्बा को मिली जिम्मेदारी 

Fri, 09 Jul 2021 06:53 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: हरि User Updated Fri, 09 Jul 2021 06:53 PM IST
सार

अब सुरक्षा की कमान संभालने वाले सिया और सिम्बा की ट्रेनिंग रांची में हुई है। दोनों को वाराणसी एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ टीम को सौंपा गया है। 

विज्ञापन
Varanasi airport : Jimmy and Jani retired security command of Babatpur airport, now Siya and Simba got the responsibility
श्वान सिया और सिम्बा के साथ सीआईएसएफ के सीनियर कमांडेंट अजय कुमार और एयरपोर्ट निदेशक आकाशदीप माथुर।

विस्तार

वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अब स्निफर डॉग सिया और सिम्बा को सुरक्षा की कमान सौंपी गई है। इससे पहले तैनात श्वान जिन्नी और जानी छह जुलाई को रिटायर हो चुके हैं। इसमें से जिन्नी की मौत सात जुलाई को हो गई। जिन्नी की तबीयत काफी वक्त से खराब चल रही थी। एयरपोर्ट निदेशक आकाशदीप माथुर ने इसी साल एयरपोर्ट पर गणतंत्र दिवस पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में जिन्नी और जानी को सम्मानित किया था।

विज्ञापन


सिया और सिम्बा को वाराणसी एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ टीम को सौंपा गया है। इन दोनों श्वान की ट्रेनिंग रांची में हुई है। वहीं सुरक्षा कमान का जिम्मा संभालने वाले सिया और सिम्बा के रहने की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। उनके लिए अलग से वातानुकूलित कमरा बनाया गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि फरवरी में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाराणसी आई थीं। उस दौरान प्रियंका के एयरपोर्ट पहुंचने पर सुरक्षा में तैनात जानी उनके पास गया। जिसे प्रियंका ने काफी दुलारा था। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईएसएफ के सीनियर कमांडेंट अजय कुमार ने बताया कि जिन्नी और जानी छह जुलाई को रिटायर हुए हैं। अब सुरक्षा की कमान सिम्बा और सिया की होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed