{"_id":"5f2c1a028d93a838c349c2b7","slug":"varanasi-airport-gets-very-careless-ppe-kit-being-thrown-in-the-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Airport पर बड़ी लापरवाही आई सामने, खुले में फेंकी जा रही पीपीई किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Airport पर बड़ी लापरवाही आई सामने, खुले में फेंकी जा रही पीपीई किट
Thu, 06 Aug 2020 08:26 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 06 Aug 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
फेंकी गई पीपीई किट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में कोरोना संक्रमण को लेकर बढ़ावा दिया जा रहा है। परिसर में जहां तहां खुले में PPE Kit फेंका जा रहा है। जबकि पीपीई किट डिस्पोजल के लिए एक कंपनी को जिम्मा सौंपा गया है। विमान में पीपीई किट पहनकर सफर करने वाले यात्री एयरपोर्ट पर उतरते ही जहां तहां पीपीई किट फेंक दे रहे हैं।
विज्ञापन
इससे संक्रमण बढ़ने का खतरा एयरपोर्ट कर्मियों व अन्य यात्रियों को सता रहा है। इस मामले में एयरपोर्ट निदेशक भी गंभीर हुए हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर एयरपोर्ट अधिकारियों, कर्मचारियों और यात्रियों द्वारा पीपीई किट, मास्क, हैंड ग्लव्स का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस्तेमाल के बाद फेस शील्ड और पीपीई किट को निस्तारित करने के लिए जिला प्रशासन और एयरपोर्ट अथॉरिटी के बीच बैठक कर एक एजेंसी को पीपीई किट को नष्ट करने के लिए कांट्रैक्ट दिया गया। हालांकि फेस शील्ड और पीपीई किट एयरपोर्ट परिसर में ही फेंका जा रहा है। एयरपोर्ट निदेशक आकाशदीप माथुर ने बताया कि पीपीई किट को नष्ट करने के लिए एक एजेंसी को कांट्रैक्ट दिया गया है, अगर पीपीई किट एयरपोर्ट परिसर में फेंका जा रहा है तो जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन