Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Airport blanketed thick fog flight operations halted two hours leaving passengers inconvenienced

यूपी: घने कोहरे की चादर में लिपटा वाराणसी एयरपोर्ट, दो घंटे तक थमा रहा विमानों का संचालन; यात्री परेशान

Mon, 09 Nov 2026 12:09 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 09 Nov 2026 12:09 PM IST
सार

घने कोहरे के चलते वाराणसी एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह करीब दो घंटे तक विमानों का संचालन प्रभावित रहा। सुबह आठ बजे तक दृश्यता शून्य रही। मौसम साफ होने पर सुबह 9:36 बजे बंगलुरु से पहली फ्लाइट उतरी। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक विमानों के समय में बदलाव हुआ, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Varanasi Airport blanketed thick fog flight operations halted two hours leaving passengers inconvenienced
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबतपुर मौसम में आए बदलाव के साथ ही सोमवार की सुबह घने कोहरे ने लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमान संचालन की रफ्तार थाम दी। सुबह से ही एयरपोर्ट परिसर से लेकर रनवे तक कोहरे की घनी चादर छाई रही। स्थिति यह रही कि सुबह आठ बजे तक दृश्यता शून्य दर्ज की गई।

विज्ञापन


रनवे पर दृश्यता निर्धारित मानक से कम होने के कारण विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ प्रभावित रहे। इसके चलते सुबह की कई उड़ानें अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से संचालित हुईं। अचानक बदले मौसम का असर एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्रियों पर भी पड़ा। यात्रियों को अपनी उड़ानों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन
Trending Videos

एयरपोर्ट पर यात्री परेशान

जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह की पहली फ्लाइट इंडिगो की 6E-6558 बंगलुरु से सुबह 9:36 बजे वाराणसी हवाई क्षेत्र में कई चक्कर लगाने के बाद एयरपोर्ट पर उतरी। इसके बाद मुंबई से आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX-2209 सुबह 10:20 बजे पहुंची। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार सुबह आठ बजे तक दृश्यता शून्य थी। धीरे-धीरे मौसम में सुधार हुआ और सुबह 10 बजे तक दृश्यता सामान्य होने पर विमान संचालन में तेजी आई।

कोहरे के चलते वाराणसी से उड़ान भरने वाली कई फ्लाइटों के समय में बदलाव करना पड़ा। इंडिगो की बंगलुरु जाने वाली फ्लाइट 6E-6559 निर्धारित समय सुबह 7:50 बजे के बजाय 9:45 बजे रवाना हुई। दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-2215 सुबह 7:30 बजे के बजाय 9:25 बजे रवाना हुई। एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई जाने वाली फ्लाइट IX-2210 सुबह 9:45 बजे के बजाय 10:30 बजे और दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट IX-1111 सुबह 9:30 बजे के बजाय 10:10 बजे रवाना हुई। 

आकासा एयर की बंगलुरु जाने वाली फ्लाइट QP-1422 भी 10:05 बजे के बजाय 10:20 बजे रवाना हुई। वहीं, मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-6544 के प्रस्थान समय में भी 15 मिनट का बदलाव किया गया। इसे 11:50 बजे के बजाय 12:05 बजे रवाना किया गया।

विज्ञापन

अगले दो-तीन दिन सुबह कोहरे की संभावना
एयरपोर्ट पर तैनात मौसम वैज्ञानिक डी. मनीष राय ने बताया कि हवा की गति सतह पर सामान्य रहने के कारण सुबह के समय कोहरे की स्थिति बन रही है। वाराणसी में अगले दो से तीन दिनों तक सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है। फिलहाल पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर कोहरा नहीं देखा जा रहा है, लेकिन पूर्वांचल के कुछ जिलों में सुबह के समय दृश्यता सामान्य से कम हो रही है। रविवार को आजमगढ़ में भी दृश्यता सामान्य से कम दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि सुबह के समय कोहरे का असर विमान संचालन पर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed