फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Airport 22 Indigo Airlines flights cancelled three thousand passengers inconvenienced

UP: वाराणसी एयरपोर्ट...इंडिगो एयरलाइंस की सभी 22 उड़ानें रद्द, तीन हजार यात्री परेशान; 80 फीसदी टिकट निरस्त

Sat, 06 Dec 2025 06:32 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 06 Dec 2025 06:32 AM IST
सार

Varanasi News: इंडिगो की जो उड़ानें रद्द की गई हैं उनमें से कुछ विमान एटीआर हैं। ये विमान कम दूरी के लिए उड़ान भरते हैं। इनमें 72 सीटें होती हैं। सबसे ज्यादा बोइंग हैं। बोइंग में एक साथ 180 यात्री सफर करते हैं।

विज्ञापन
Varanasi Airport 22 Indigo Airlines flights cancelled three thousand passengers inconvenienced
वाराणसी एयरपोर्ट पर हंगामा करते यात्री। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Babatpur Airport Varanasi: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर से आने-जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की सभी 22 उड़ानें शुक्रवार को रद्द कर दी गईं। इससे तीन हजार से ज्यादा यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। नाराज यात्रियों ने बोर्डिंग काउंटर और एयरपोर्ट परिसर में हंगामा भी किया। 

विज्ञापन


उनका आरोप था कि विमानन कंपनी की तरफ से उड़ानें रद्द किए जाने की सूचना नहीं दी गई थी। किराये का रिफंड भी नहीं मिल पा रहा है। सटीक जानकारी देने वाला कोई नहीं है। यात्रियों को फंसाकर रखा गया है। दूसरी तरफ, विमानन कंपनी की तरफ से उड़ानें रद्द किए जाने का कारण परिचालन संबंधी बताया गया है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक इंडिगो एयरलाइंस की पुणे, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, बंगलूरू, चेन्नई, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, खजुराहो और हिंडन सहित देश के विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए जाने और वाली उड़ानें अचानक रद्द कर दी गईं। इसकी सूचना मेसेज से यात्रियों को नहीं दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को हुई फजीहत

इस कारण तमाम यात्री एयरपोर्ट पहुंच गए। कुछ निजी वाहन से पहुंचे तो कुछ किराये के वाहन से एयरपोर्ट गए। इसके बाद पता चला कि उड़ानें निरस्त कर दी गईं। इससे नाराज यात्रियों ने बोर्डिंग काउंटर पर बैठे विमानन कंपनी के कर्मचारियों को घेर लिया और हंगामा करने लगे। जब उड़ान की कोई गुंजाइश नहीं बनी तो, करीब 80 फीसदी यात्रियों ने अपना टिकट निरस्त करा दिया लेकिन उन्हें किराये का रिफंड नहीं मिल सका। 

विमानन कंपनी की तरफ से बताया गया कि रिफंड के लिए इंतजार करना पड़ेगा इसलिए कुछ लोगों को अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी है। कुछ यात्री दूसरी फ्लाइट से जाने की कोशिश में लगे रहे लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। अलग-अलग विमानन कंपनी की फ्लाइट की ज्यादातर सीटें फुल रहीं।

तीन दिन में 27 उड़ानें रद्द हुईं
तीन दिन में ही इंडिगो एयरलाइंस की 27 उड़ानें रद्द हुई हैं। तीन दिसंबर को वाराणसी से कोलकाता की फ्लाइट संख्या 6ई 507 की उड़ान रद्द की गई थी। इसी तरह चार दिसंबर को वाराणसी-दिल्ली ( 6ई626), वाराणसी-लखनऊ (6ई7739), वाराणसी-दिल्ली (6ई5040) और वाराणसी-चेन्नई (6ई6044) की उड़ानें रद्द कर दी गई थीं। पांच दिसंबर को एक साथ 22 उड़ानें रद्द कर दी गईं।

इंडिगो की ये उड़ानें रद्द

  • विमान संख्या - स्थान - समय
  • 6 ई 6884 - पुणे - 03:30 बजे
  • 6 ई 6472 - दिल्ली - 06:40 बजे
  • 6 ई 6544 - मुंबई - 09:35 बजे
  • 6 ई 2590 - हिंडन - 11:35 बजे
  • 6 ई 626 - हैदराबाद - 12:05 बजे
  • 6 ई 2083 - खजुराहो - 13:20 बजे
  • 6 ई 6502 - कोलकाता - 17:20 बजे
  • 6 ई 2321 - दिल्ली - 13:00 बजे
  • 6 ई - 5040 - दिल्ली - 15:55 बजे
  • 6 ई 6227 - हैदराबाद - 14:45 बजे
  • 6 ई 7036 - भुवनेश्वर - 11:15 बजे
  • 6 ई 507 - कोलकाता - 11:55 बजे
  • 6 ई 439 - बंगलूरू - 12:15 बजे
  • 6 ई 144 - बंगलूरू - 15:30 बजे
  • 6 ई 6414 -अहमदाबाद - 17:20 बजे
  • 6 ई 6632 - दिल्ली - 18:00 बजे
  • 6 ई 432 - हैदराबाद - 19:00 बजे
  • 6 ई 499 - बंगलूरू- 20:10 बजे
  • 6 ई 6570 - मुंबई - 20:20 बजे
  • 6 ई 6044 - चेन्नई - 21:20 बजे
  • 6 ई 2231 - दिल्ली - 22:35 बजे
  • 6 ई 353 - बंगलूरू - 23:00 बजे

वाराणसी से बंगलूरू की सीधी फ्लाइट में जगह नहीं, कनेक्टिंग का किराया 50 हजार से ज्यादा
इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें रद्द होने से किराया महंगा हो गया। साथ ही सीटें भी फुल हो गईं। शुक्रवार और शनिवार के लिए किसी भी शहर के लिए किसी भी फ्लाइट में जगह नहीं मिल सकी। वाराणसी से दिल्ली जाने का एयर इंडिया का किराया 29568 रुपये हाे गया। अकासा एयरलाइंस का किराया 28 हजार से ज्यादा पहुंच गया। वाराणसी से बंगलूरू के लिए शनिवार और रविवार को किसी भी सीधी फ्लाइट में टिकट नहीं मिल पा रहा है। कनेक्टिंग फ्लाइट का किराया 50 हजार से ज्यादा हो गया है।

स्पाइस जेट की फ्लाइट 2:05 घंटे की देरी से उड़ान भर सकी
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर वाराणसी से दिल्ली की बोर्डिंग के दौरान स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी-719 में तकनीकी खराबी आ गई। इससे पहले कुछ यात्री फ्लाइट में बैठ चुके थे, जबकि कुछ ऐरोब्रिज में ही थे। इसी बीच फ्लाइट में फ्यूल संबंधी तकनीकी दिक्कत की जानकारी मिली। इस कारण बोर्डिंग रोक दी गई और जांच की गई। इसके बाद फ्लाइट 2:05 घंटे बाद रवाना की गई। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार तकनीकी दिक्कत दूर करने के बाद फ्लाइट शाम 4.25 बजे दिल्ली के लिए रवाना की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed