फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Air Show Trains run non-stop long PM modi Namo Ghat Northern Railway makes special arrangements

वाराणसी एयर शो: नमो घाट पर जब तक रहेंगे पीएम, बिना रुके जाएगी ट्रेन; उत्तर रेलवे ने की खास व्यवस्था

Sun, 25 Oct 2026 10:38 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 25 Oct 2026 10:38 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नमो घाट पर रहने के दौरान वाराणसी में रेल परिचालन को सुचारु बनाए रखने की तैयारी है। इस दौरान ट्रेनों का संचालन बिना रुके जारी रहेगा। वीवीआईपी कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के बीच रेल सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए संबंधित अधिकारियों ने आवश्यक इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन
Varanasi Air Show Trains run non-stop long PM modi Namo Ghat Northern Railway makes special arrangements
पड़ाव के डोमरी में एयर शो देखने उमड़ी भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

नमो घाट पर रविवार को जिस समय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयर शो देखने के लिए मौजूद रहेंगे, उस समय पर मालवीय पुल से ट्रेनों को बिना रुके रवाना किया जाएगा। तीन दिन के एयर शो के पहले दिन चेनपुलिंग की घटना से सुरक्षा पर सवाल उठने के बाद अब रेलवे के अधिकारी सतर्क हो गए हैं।

विज्ञापन


रविवार सुबह 11.30 से दोपहर 2 बजे तक एयर शो चलने के दौरान काशी स्टेशन से मालवीय पुल तक रेलवे की ओर से कर्मचारियों के साथ ही चप्पे-चप्पे पर आरपीएफ जवानों की तैनाती कर दी गई है। एयर शो वाले समय में जो ट्रेन मालवीय पुल से गुजरेगी, उसमें भी हर कोच में दो आरपीएफ जवान मौजूद रहेंगे, जिससे कि चेन पुलिंग जैसी घटना न होने पाए।

विज्ञापन
Trending Videos

हर तरफ होगी निगहबानी

वाराणसी स्टेशन से काशी स्टेशन, मालवीय पुल होते हुए हावड़ा, पटना, कोलकाता आदि रूट पर दोपहर में 3 ट्रेन चलेगी। इसमें ट्रेन नंबर 13036 उपासना एक्सप्रेस दोपहर 1.10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन काशी स्टेशन पर 1.33 बजे पहुंचती है। इसी समय एयर शो भी चलता रहेगा। इसके अलावा 19321 इंदौर पटना एक्सप्रेस भी रविवार को सुबह 11.20 बजे से कैंट स्टेशन से काशी स्टेशन, मालवीय पुल होते हुए पटना जाएगी। इस ट्रेन का स्टापेज काशी स्टेशन पर नहीं है लेकिन यह ट्रेन 11.45 बजे काशी स्टेशन, मालवीय पुल होते हुए आगे जाती है। 

12791 सिकंदराबाद-दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सिकंदराबाद से चलकर वाराणसी जंक्शन पर दोपहर 1.25 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन काशी स्टेशन, मालवीय पुल होते हुए आगे जाती है। एयर शो का समय सुबह 11.30 बजे से 2 बजे तक का है। ऐसे में इस समय गुजरने वाली ट्रेनों के संचालन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। इसको लेकर शनिवार को ही रेलवे के अधिकारियों ने एक बैठक कर सुरक्षा की रणनीति भी बनाई। 

विज्ञापन

एयर शो की अवधि में मालवीय पुल से जो भी ट्रेन गुजरेगी, वहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। किसी तरह की चेन पुलिंग न हो इसके लिए काशी स्टेशन से लेकर मालवीय पुल तक रेल कर्मचारियों के साथ आरपीएफ जवान भी मुस्तैद रहेंगे। यात्रियों से भी अपील है कि  मालवीय पुल पर ट्रेन रोकने जैसी गतिविधि से बचना चाहिए। - बीके यादव, एडीआरएम उत्तर रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed