फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Air Force helicopter lands in Khochwa ahead of PM Modi's visit

वाराणसी: पीएम मोदी के दौरे से पहले खोचवा में वायुसेना का हेलीकॉप्टर उतरा, टच एंड गो रिहर्सल

Fri, 23 Oct 2026 06:03 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Fri, 23 Oct 2026 06:03 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 अक्टूबर को वाराणसी दौरे से पहले खोचवा गांव में भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने टच एंड गो रिहर्सल किया। प्रधानमंत्री यहां अरविंद टेक्सटाइल इकाई का उद्घाटन करेंगे। सुरक्षा के लिए पांच हेलीपैड बनाए गए हैं और कार्यक्रम स्थल एसपीजी के नियंत्रण में है।
 

विज्ञापन
Varanasi Air Force helicopter lands in Khochwa ahead of PM Modi's visit
मोदी का वाराणसी दौरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 अक्टूबर को प्रस्तावित वाराणसी दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को मिर्जामुराद क्षेत्र के खोचवा गांव में बनाए गए अस्थायी हेलीपैड पर भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने टच एंड गो रिहर्सल किया। प्रधानमंत्री यहां स्थापित अरविंद टेक्सटाइल इकाई का उद्घाटन करेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने अपने नियंत्रण में ले लिया है।

विज्ञापन


हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर की रिहर्सल के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए खोचवा में कुल पांच हेलीपैड बनाए गए हैं। इनमें तीन प्रधानमंत्री के लिए, जबकि दो मुख्यमंत्री और अन्य विशिष्ट अतिथियों के लिए कुछ दूरी पर तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

 

Trending Videos

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। एसपीजी ने दोनों स्थलों को अपने नियंत्रण में ले लिया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल, दमकल विभाग और एंबुलेंस को मुस्तैद रखा गया है। संबंधित विभागों के अधिकारी व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

अधिकारियों ने किया निरीक्षण
तैयारियों का जायजा लेने के दौरान एसडीएम राजातालाब शांतनु कुमार सिनसिनवार, एसीपी राजातालाब वीर सिंह, तहसीलदार संत विजय सिंह, नायब तहसीलदार संग्राम सिंह और मिर्जामुराद थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सुरक्षा और आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed