फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi After clicking photo tractor loaded with illegal sand accused entered house attacked gun

Varanasi News: अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की फोटो खींचने पर घर में घुसकर मारा, मनबढ़ों ने सटाया असलहा; रपट दर्ज

Mon, 24 Mar 2025 07:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 24 Mar 2025 07:48 PM IST
सार

घायल युवक ने आरोप लगाया कि आरोपी क्षेत्र में कई अनर्गल काम करता है। अवैध बालू लादकर ले जा रहे ट्रैक्टर की फोटो खींचते ही आरोपी भड़क गया। उसने हमें सड़क पर मारा। भाग कर हम घर पहुंचे तो आरोपी यहां भी पहुंच गया।

विज्ञापन
Varanasi After clicking photo tractor loaded with illegal sand accused entered house attacked gun
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

UP Crime: ट्रैक्टर पर बालू ले जाने के बाबत पूछताछ करने, फोटो और वीडियो बनाने की रंजिश को लेकर हुई मारपीट में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ चौबेपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

विज्ञापन


आवेदक सुजीत यादव ने बताया कि ढाब क्षेत्र में गंगा नदी और सोता के किनारे से अवैध खनन कर ट्रैक्टरों से बालू ढोने वाले लोगों की फोटो व वीडियो बना आरोपी सुनील कुमार अक्सर वायरल करता है। 
विज्ञापन


रविवार की सुबह 7 बजे उसका ही भतीजा रोहित यादव अपने ट्रैक्टर पर 14 बोरियों में अवैध बालू भर कर ले जा रहा था तो सुजीत ने उसकी भी फोटो व वीडियो बनाई। इसकी जानकारी सुनील कुमार को मिली तो वह नाराज हो कर आवेदक की तलाश करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने दर्ज किया मामला

सायंकाल आवेदक का भाई विनोद अपने तीन वर्षीय पुत्र को बाइक पर लेकर घर आ रहा था कि घर के समीप स्थित त्रिमुहानी पर पहले से ही सुनील, राजनरायन, रोहित, मोहित, महीप और गोलू एकराय होकर खड़े थे। विनोद को देखते ही सभी लोग लाठी-डंडे से उसको मारने-पीटने लगे।

इससे बचने के लिए वह भाग कर घर में घुस गया तो असलहा लहराते हुए मनबढ़ वहां भी पहुंच गए। मारपीट में सुजीत और विनोद को गंभीर चोटें आईं हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को थाने लाई, जहां सुजीत कुमार की तहरीर पर देर शाम एफआईआर दर्ज किया गया और घायलों का उपचार व मेडिकल मुआयना सीएचसी नरपतपुर में कराया गया।

गंभीर चोट के कारण चिकित्सक ने सुजीत यादव को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, जबकि विनोद यादव की प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी हो गई। इस बाबत थाना प्रभारी चौबेपुर जगदीश कुशवाहा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed