{"_id":"6256a301863c1c7b434f1fcb","slug":"varanasi-after-arrival-of-lemon-from-maharashtra-price-of-lemon-fell-down-relief-to-general-public","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में गिरा नींबू का दामः महाराष्ट्र से हुई आवक, आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में गिरा नींबू का दामः महाराष्ट्र से हुई आवक, आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद
Wed, 13 Apr 2022 03:54 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 13 Apr 2022 03:54 PM IST
सार
वाराणसी मंडी में दो सप्ताह से लगातार नींबू के भाव में बढ़ोतरी हो रही थी। महाराष्ट्र से नींबू के आवक के बाद नींबू की कीमतों में कमी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
वाराणसी में 250 रुपये किलो के पार नींबू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी मंडी में महाराष्ट्र से आवक के बाद नींबू ने दाम कम हुआ है। दस रुपये में एक मिलने वाला नींबू अब सात रुपये जोड़ा नींबू मिल रहा है। महाराष्ट्र से नींबू के आवक ने कीमत घटाई है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह में दाम में और गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे आम जनता को और राहत मिलेगी।
विज्ञापन
मंडी के व्यापारियों का कहना है महाराष्ट्र से हरे अधपके नींबू आने से दाम में कमी आई है। दक्षिण भारत में मौसम की मार के चलते नींबू की फसल बर्बाद हो गई थी। नवरात्र में अचानक नींबू के भाव में उछाल आ गया था। दो से तीन रुपये जोड़ा मिलने वाले नींबू की कीमत 10 से 15 रुपये जोड़ा हो गई थी।
विज्ञापन
मंगलवार को सुंदरपुर मंडी में नींबू सात से 10 रुपये जोड़ा तक बिके। पहड़िया मंडी के नींबू व्यवसायी राजू ने बताया कि महाराष्ट्र में नींबू की फसल तैयार है। बीते रविवार को कुछ नींबू के बोरे आए थे। जो अधपके और हरे रंग थे। जिसकी फुटकर बाजार में कीमत 100 से 150 रुपये सैकडे़ थी। मंगलवार को मंडी बंद थी, बुधवार को और आवक बढ़ने से दाम में गिरावट आएगी।
विज्ञापन