फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Adults videos being uploaded on the official Facebook page of Varanasi Municipal Corporation, create

Varanasi: वाराणसी नगर निगम के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर अपलोड हुए अश्लील वीडियो, मचा हड़कंप

Sat, 24 Jun 2023 08:27 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 24 Jun 2023 08:27 PM IST
सार

वाराणसी नगर निगम के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर एडल्ट्स वीडियो अपलोड किए जा रहे हैं। फेसबुक पेज पर इस तरह का कंटेंट देखकर सब हैरान हैं और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Varanasi: Adults videos being uploaded on the official Facebook page of Varanasi Municipal Corporation, create
फेसबुक - फोटो : istock

विस्तार

नगर निगम वाराणसी का फेसबुक पेज हैक कर अश्लील वीडियो पोस्ट की गई हैं। निगम के साइबर सेल ने काफी प्रयास किया, लेकिन अश्लील वीडियो डिलीट नहीं हुई। इसके बाद नगर आयुक्त शिपू गिरि के कहने पर जनसंपर्क अधिकारी ने सिगरा थाने में साइबर क्राइम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। कमिश्नरेट की साइबर सेल फेसबुक के मुख्यालय से संपर्क कर हैकर का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन


नगर निगम के फेसबुक पेज पर अंतिम पोस्ट 24 मई को पोस्ट की गई थी। अचानक शनिवार की सुबह अश्लील वीडियो कंटेंट शेयर होने लगे तो नगर निगम में हड़कंप मच गया। इस पेज के 7.1 हजार फॉलोअर हैं। नगर आयुक्त शिपू गिरि ने बताया कि जानकारी मिलने पर साइबर सेल से संपर्क कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


सभी वीडियो नेटफ्लिक्स 2023 पर नई श्रृंखला के नाम से पोस्ट किए गए हैं। इसके फालोवर भड़क गए और कमेंट करने लगे। नगर आयुक्त ने कहा कि जल्द ही सभी पोस्ट डिलीट हो जाएंगे। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव की ओर से पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन और सिगरा थानाध्यक्ष को पत्र दिया गया है। जिसमें कहा गया कि नगर निगम का फेसबुक पेज हैक होने से  छवि धूमिल हो रही है। नगर निगम की फेसबुक आईडी बंद करके कार्रवाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा ने डेटा के हैक होने का जताया खतरा

नगर निगम फेसबुक हैक होने पर सपा के मुख्य सचेतक हारून अंसारी ने चिंता जताई है। कहा कि इस घटना से नगर निगम को सबक लेना चाहिए। गृहकर व अन्य डेटा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हैं। ऐसे में किसी के गृहकर और अन्य डेटा खतरा बना हुए हैं। इसके लिए बेहतर उपाय करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed