कोरोना को लेकर वाराणसी प्रशासन का फैसला, बाहर से आने वाले तीन दिन में कराएं स्क्रीनिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉक डाउन के दौरान वाराणसी में 2 केस कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये दोनों यूएई से आये थे और खुद टेस्टिंग कराने अस्पताल पहुंचे थे। इस प्रकार बहुत से ऐसे लोग हैं जो अन्य देशों से आये परंतु अभी तक उन्होंने स्क्रीनिंग नही कराई है। ऐसे लोगों को ढूंढने की जरूरत है ताकि समय रहते इनका इलाज शुरू हो सके।
इसी को ध्यान में रखते हुए वाराणसी में महामारी अधिनियम के अंतर्गत जिलाधिकारी ने आदेश दिया है कि विदेश यात्रा से जो लोग वाराणसी 10 मार्च के बाद आये हैं या 10 मार्च के बाद भारत के बाहर किसी भी देश में कही भी विजिट किया है तो आने वाले 3 दिन दिनांक 29, 30 और 31 मार्च को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में उपस्थित होकर अपनी स्क्रीनिंग करायें।
आदेश का पालन न करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी जिसमें 6 महीने जेल तक हो सकती है। कोई भी व्यक्ति इसके बाद बिना स्क्रीनिंग के मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे किसी भी व्यक्ति की जानकारी किसी को हो तो वे उसे अस्पताल भेजें। इनके घर के सदस्यों और मोहल्ले के लोगो की जिम्मेदारी है कि वे ऐसे सभी लोगों की स्क्रीनिंग कराने के लिए बाद्य करें।
यदि वह होम क्वारंटाइन में हो तब भी अस्पताल आना अनिवार्य है। यदि उन्हें सर्दी, खांसी या बुखार हो तो मास्क लगा कर निकलें और अपने या किसी जानकार के ही वाहन का प्रयोग करें। यदि कोई ज्यादा बीमार हो तो 108 एम्बुलेंस को काल करें। ज्यादा लोगों के संपर्क में ना आये, साथ ही 2 मीटर की दूरी के सोशल डिस्टनसिंग के नियम अवश्य पालन करें।
जिन्होंने 10 मार्च के बाद बीएचयू या दीनदयाल अस्पताल में चेक कराया है उन्हें आने की जरूरत नही है। प्राइवेट अस्पताल में दिखाया होगा तो उसे आना होगा। दीनदयाल उपध्याय अस्पताल में ऐसे लोग सुबह 8 से सांय 4 बजे तक कभी भी आ सकते है। दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल का कन्ट्रोल रूम नंबर 0542-2508077 है।