{"_id":"5bf68f7cbdec2241836ba825","slug":"varanasi-administration-is-on-alert-for-ayodhya-row","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"25 नवंबर को अयोध्या प्रस्थान के मद्देनजर बनारस में प्रशासनिक महकमा एलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 नवंबर को अयोध्या प्रस्थान के मद्देनजर बनारस में प्रशासनिक महकमा एलर्ट
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
हाई अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 नवंबर को अयोध्या प्रस्थान के मद्देनजर वाराणसी पुलिस और प्रशासनिक महकमा एलर्ट है। लोकल इंटेलिजेंस यूनिट को अतिरिक्त सतर्कता के साथ अभिसूचना संकलन का काम करने को कहा गया है। वहीं, थानाध्यक्षों और क्षेत्राधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर नियमित पुलिस पेट्रोलिंग का निर्देश दिया गया है।
जिले में तैनात केंद्रीय खुफिया इकाई के अधिकारी भी इस संबंध में अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं और गृह मंत्रालय के संपर्क में हैं। वहीं, इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि शांति और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। सभी थानाध्यक्षों को आगाह किया गया है कि वो सतर्कता के साथ ड्यूटी करें और अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर रखें।

कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ नहीं की जाएगी बर्दाश्त
मिर्जापुर में दो पक्षों के बीच लगातार दो दिन हुई मारपीट, पथराव और तोड़फोड़ की घटना पर एडीजी जोन ने कहा है कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस लगातार चक्रमण करती रहे और दोषियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर हो और अभिसूचना संकलन के काम में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
एडीजी पीवी रामाशास्त्री ने बुधवार को कहा कि जोन के सभी थानाध्यक्ष और क्षेत्राधिकारी अपने क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के संपर्क में रहें। रोजाना शाम के समय थानाध्यक्षों के साथ ही सीओ, एडिशनल एसपी और पुलिस अधीक्षक पैदल गश्त कर स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानें। अफवाहें न फैलने दें और शरारती तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जाए।
सौहार्द बिगाड़ने वालोें के खिलाफ कार्रवाई में कोताही कतई न बरती जाए। जो पुलिसकर्मी शांति और कानून व्यवस्था को लेकर लापरवाही बरतते नजर आएं उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए। एडीजी जोन ने कहा कि दस जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ ही तीनों रेंज के आईजी और डीआईजी भी सक्रियता बरतें। किसी भी विवादास्पद मसले का हल बातचीत और समन्वय बैठाकर निकाला जाए।