{"_id":"59aeaa054f1c1b65078b469c","slug":"varanasi-administration-can-not-take-any-action-against-main-land-mafia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CM योगी का आदेश बेअसर, बड़े भू-माफिया को छोड़ छोटों पर कार्रवाई कर रहा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM योगी का आदेश बेअसर, बड़े भू-माफिया को छोड़ छोटों पर कार्रवाई कर रहा प्रशासन
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 05 Sep 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी कैंट थाने के निरीक्षण के दौरान सीएम ने दिए थे निर्देश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बावजूद पुलिस और प्रशासन जिले के टॉप 20 में से अब तक किसी भी बड़े भू-माफि या के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सका है। महज खानापूर्ति के लिए प्रशासनिक अमला ग्राम सभा की जमीन का अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई में जुटा है।
सदर तहसील क्षेत्र के दस लोगों के खिलाफ विभिन्न थानों में लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। दरअसल, प्रशासन ने अपनी कार्रवाई काफी देर से शुरू की और इसका फायदा भू-माफिया ने उठाया। तथाकथित प्रभावशाली लोग इस दौरान स्थगन आदेश लेने में कामयाब रहे।
तीनों तहसीलों की रिपोर्ट पर प्रशासन ने करीब एक महीने पूर्व 49 भू-माफिया की सूची तैयार की थी। इसमें शहर के कई प्रभावशाली लोगों को शामिल किया गया था। इसमें सदर तहसील के 16 लोगों के नाम थे।
विज्ञापन
सूची में नाम शामिल करने के बाद ही कुछ अफसर और नेता अपने कुछ चहेतों के नाम सूची से निकलवाने की जुगत में लग गए। बाद में इस सूची की जांच होने लगी। जांच के दौरान ही एक व्यक्ति के कब्जे से सरकारी जमीन मुक्त करा ली गई। एक अन्य व्यक्ति के कब्जे में सरकारी जमीन नहीं पाई गई।

DM बोले- जल्द ही होगी कार्रवाई
वाराणसी कैंट थाने के निरीक्षण के दौरान सीएम
- फोटो : अमर उजाला
इस सूची के अलावा प्रशासन सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले सभी लोगों की सूची तैयार करवा रहा है। इसके लिए तीनों तहसील, नगर निगम और वीडीए से भी रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर ही सरकारी जमीन पर कब्जा करने के साथ ही मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
सदर तहसील की रिपोर्ट पर पुलिस ने रोहनिया थाने में दो, चौबेपुर में चार, भेलूपुर में एक और रामनगर में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जल्द ही कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
सदर तहसील ने करीब 14 हेक्टेयर जमीन को कब्जा मुक्त कराया है। मामले में डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने कहा कि किसी भी भू-माफिया का नाम सूची से बाहर नहीं निकाला गया है। कुछ लोगों ने अदालत से स्थगन आदेश लिया है। स्थगन आदेश का अध्ययन किया जा रहा है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।