फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi administration called viral video of ropeway trolley testing fake

Varanasi Ropeway: प्रशासन ने रोपवे के वायरल ट्रॉली के वीडियो को बताया फर्जी, कहा- यह पूरी तरह सुरक्षित

Wed, 07 Jan 2026 01:48 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 07 Jan 2026 01:48 PM IST
सार

Varanasi Ropeway: वाराणसी में रोपवे की टेस्टिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर लोग सोशल मीडिया पर तरह- तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। ऐसे में प्रशासन ने इस वीडियो का सच बताया है। 

विज्ञापन
Varanasi administration called viral video of ropeway trolley testing fake
ropeway varanasi - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

रोपवे की ट्रॉली की टेस्टिंग का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर साझा किया गया। इसके जरिये सुरक्षा पर सवाल खड़े किए गए। मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने सक्रियता दिखाई और वायरल वीडियो को फर्जी करार दिया। 

विज्ञापन


प्रशासन ने कहा कि यह परीक्षण प्रक्रिया का हिस्सा है। सोशल मीडिया में रोपवे के प्रसारित वीडियो में जो आप देख रहे हैं, यह पूरी तरह झूठ है। वाराणसी की रोपवे प्रणाली अंतरराष्ट्रीय मानकों, विशेष रूप से यूरोपीय सुरक्षा कोड के अनुसार डिजाइन की गई है। संचालन से पहले कठोर और विस्तृत सुरक्षा परीक्षण किए जाते हैं। 
विज्ञापन


एनएचएलएमएल की ओर से किया जा रहा यह ट्रायल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक विस्तृत और योजनाबद्ध परीक्षण प्रक्रिया का हिस्सा है। इसमें आपातकालीन ब्रेकिंग, तेज हवा के दबाव की स्थिति, सेंसर की सक्रियता और अन्य परिस्थितियों में प्रणाली के सुरक्षित संचालन की जांच की जाती है। रोपवे हर स्थिति में सुरक्षित है। सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर बोले- लोड टेस्टिंग का हिस्सा

मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने रोपवे के कैंट, विद्यापीठ और रथयात्रा स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद कहा कि रोपवे से संबंधित एक वीडियो वायरल हो रहा है। प्रथम चरण कैंटोमेंट से रथयात्रा का काम पूरा हो गया है। यहां लोड टेस्टिंग का काम चल रहा है। इमरजेंसी ब्रेक लगाने पर रोपवे स्विंग करता है जो मानक के अनुरूप है। यह टेस्टिंग का पार्ट है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी दी जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed