फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi accident Tragic death of scooty rider due to vehicle collision

Varanasi: ट्रक ने जिम ट्रेनर को कुचला, चला गया बूढ़े पिता का इकलौता सहारा, CCTV से पकड़ा गया वाहन

Sat, 17 Dec 2022 09:05 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 17 Dec 2022 09:05 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार स्कूटी का रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट टूटा हुआ था, जिसके चलते शिनाख्त नहीं हो पा रही है। दो मोबाइल मिले हैं, लॉक है। भारी वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। आसपास लगे सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
Varanasi accident Tragic death of scooty rider due to vehicle collision
जिम ट्रेनर अशोक पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी के हुकुलगंज स्थित सांस्कृतिक संकुल के सामने शुक्रवार की देर रात गैस सिलिंडर लदे ट्रक से कुचलकर स्कूटी सवार जिम संचालक की मौत हो गई। लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में लिया। पिता ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। 

विज्ञापन


पहड़िया के शिव विहार कॉलोनी निवासी अशोक पटेल (48) का पांडेयपुर चौराहा स्थित इंडियन हेल्थ क्लब के नाम से जिम है। देर रात स्कूटी से वह चौकाघाट से अपने घर लौट रहा था। रात करीब डेढ़ बजे हुकुलगंज स्थित सांस्कृतिक संकुल के पास पहुंचा था कि सामने से आए गैस सिलिंडर लदे ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


स्कूटी से सड़क पर गिरने के बाद जिम संचालक को कुचलते हुए ट्रक भाग निकला। घटनास्थल पर ही अशोक पटेल की मौत हो गई। पुलिस ने जिम संचालक के पास मिले मोबाइल के आधार पर पिता श्याम बाबू पटेल को घटना की सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरे की मदद से आरोपी चालक को ट्रक समेत पकड़ा। परिजनों के अनुसार अशोक पटेल तीन बहनों के इकलौते भाई थे। बुजुर्ग पिता अपने बेटे का शव देखते ही अचेत हो गया। वहीं, दो बेटियों समेत अन्य परिजन भी बेसुध रहे।

आए दिन होते हैं हादसे, ब्रेकर बनाने की मांग  

हुकुलगंज व्यापार मंडल के प्रमोद अग्रहरी समेत अन्य व्यापारियों के अनुसार सांस्कृतिक संकुल के सामने बने रोड डायवर्जन से आए दिन हादसे होते हैं। हुकुलगंज जाने के लिए लोग यहीं से मुड़ते हैं और पुलिस लाइन की तरफ से वाहन तेज रफ्तार में आते हैं। इस घटना में भी यही हुआ।

हुकुलगंज की ओर मुड़ते समय सामने से आए ट्रक ने टक्कर मारी। व्यापारियों के अनुसार यहां दोनों तरफ ब्रेकर बनाया जाए या कुछ ऐसी व्यवस्था हो कि यहां वाहनों की रफ्तार धीमी हो। पिता की तहरीर के आधार पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने समेत अन्य आरोपों में लालपुर-पांडेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed