{"_id":"6ad22bff86eb524d8e0155f0","slug":"varanasi-aam-aadmi-party-to-hold-a-protest-march-on-october-17-abvp-to-take-out-a-tiranga-yatra-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: 17 अक्तूबर को आम आदमी पार्टी का विरोध मार्च, एबीवीपी निकालेगी तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: 17 अक्तूबर को आम आदमी पार्टी का विरोध मार्च, एबीवीपी निकालेगी तिरंगा यात्रा
Fri, 16 Oct 2026 07:28 PM IST
किशन चौबे
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: किशन चौबे
Updated Fri, 16 Oct 2026 07:28 PM IST
सार
वाराणसी में 17 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी एसआईआर के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन और मार्च निकालेगी। वहीं, एबीवीपी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय तक तिरंगा यात्रा निकालेगी।
विज्ञापन
तिरंगा कावड़ यात्रा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
वाराणसी में शनिवार, 17 अक्टूबर को दो राजनीतिक-सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आम आदमी पार्टी (आप) वाराणसी की ओर से एसआईआर के नाम पर वोट चोरी के आरोपों के विरोध में प्रदर्शन और मार्च निकाला जाएगा। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) वाराणसी महानगर की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
आम आदमी पार्टी का कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे शास्त्री घाट, कचहरी पर आयोजित होगा। पार्टी की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी ने इस कार्यक्रम में पत्रकारों को आमंत्रित किया है। इसकी जानकारी जिला मीडिया प्रभारी घनश्याम पांडेय ने दी।
वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वाराणसी महानगर की ओर से दोपहर तीन बजे भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से शुरू होकर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय तक जाएगी।
विज्ञापन
दोनों कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर संबंधित संगठनों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।